Pan Card Me Correction Kaise Kare 2025: ऐसे सुधारे पैन कार्ड

Published On: December 31, 2024
Follow Us
Pan Card Me Correction Kaise Kare: ऐसे सुधारे पैन कार्ड

Pan Card Me Correction Kaise Kare दोस्तो Pan कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, किसकी जरूरत हमे पड़ती रहती है, चाहे हमे बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर शेयरों में निवेश करना हो या तो टैक्स जमा करना हो पैन कार्ड जरूरत पड़ती हैं। यदि पैन कार्ड में कुछ भी गलती होती है तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

लेकिन आपको टेंशन लेनी की जरूरत नहीं आप घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से Pan Card Correction कर सकते हो। तो आज की इस आर्टिकल मे बतायेंगे कि Pan Card Me Correction Kaise Kare इसकी जानकारी देने वाले है, आप इस आर्टिकल में अंत तक जरूर पढ़े।

अगर आपके पैन कार्ड में कोई भी गलती होती है तो आपका काम रुक सकता है ऑनलाइन अपने मोबाइल के माध्यम से पैन कार्ड में सुधार कर सकते हैं जैसे नाम में सुधार, माता-पिता के नाम में सुधार, सिग्नेचर, मोबाइल नंबर में सुधार, ईमेल आईडी, फोटो में सुधार आदि बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप खुद Online के माध्यम से Pan Card Correction कर पाओगे।

अगर आप अपने पैन कार्ड में ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करके पैन कार्ड में करेक्शन करा सकते हैं।

  • पैन कार्ड में करेक्शन करने के लिए सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद Application Type में “Changes or Correction in existing PAN Data / Reprint of PAN Card (No changes in existing PAN Data)” को चुनाव करें।
  • Category – फिर आपको केटेगरी में “Individual” को सेलेक्ट करें।
Pan card NSDL Portal

  • Applicant information में मागी गई सभी जानकारी दर्ज कर दे जैसे कि टाइटल, नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, पैन कार्ड नंबर, भारत में रहने वाले हैं तो “Yes” के ऑप्शन को चयन करें।
  • इसके बाद चेक बॉक्स में टिक करके Captcha भर कर Submit पर Click करना है।
  • अब आपको टोकन नम्बर मिलेगा उसे नोट कर ले फिर Continue With Pan Application Form क्लिक करें।
  • किस तरह से आप अपने पैन एप्लीकेशन डॉक्युमेंट्स को सबमिट करना चाहते हैं इसके तीन तरीके मिल जाते हैं।
  • आप “Submit Scanned Images Through E-Sign” के ऑप्शन को चयन करें।
  • इसके बाद आपसे पूछेगा की Physical Pan कार्ड चाहिए तो “Yes” के को चयन कर देना है।
Pan card Correction Kaise Kare

  • इसके बाद Aadhaar Number के ऑप्शन को टिक करना है नीचे अपने आधार कार्ड के Last चार डिजिट दर्ज करें।
  • जो आधार कार्ड में नाम है वैसे ही नाम डाल दे।
  • अब जो भी सुधार करना चाहते हैं उस ऑप्शन को टिक कर उसे दर्ज कर देना है जैसे नाम में सुधार करना है तो “Full Name Of the Application” टिक कर सही नाम दर्ज कर देना है।
  • फोटो बदलने के लिए “Photo Mismatch” सिग्नेचर बदलने के लिए “Signature Mismatch” अगर माता-पिता के नाम में सुधार करना चाहते हैं तो “Details Of Parents” के ऑप्शन को चुनें।
Nsdl portal Pan

  • इसके बाद आपसे पूछेगा की पैन कार्ड पर किसका नाम चाहिए माता-पिता उसका चयन करें।
  • अब अपने पूरा एड्रेस को दर्ज कर देना है।
Pan card update form

  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर देनी है। अगर सुधार करना चाहते हैं तो “Teliphone Number & Email Details” को टिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको दस्तावेज अपलोड करना होगा जो कि 4 चार तरह के दस्तावेज अपलोड करना पडेगा।
  • Proof of Identity
  • Proof of Address
  • Proof of Date of Birth
  • Proof of PAN
  • आप चाहे तो तीनो जगह पर आधार कार्ड को सेलेक्ट कर सकते है और Proof of PAN मे कोई दस्तावेज नही है तो No Document सेलेक्ट कर ले।
Pan card document upload

  • इसके बाद Declaration मे अपना नाम डाल दे नीचे आप कितने दस्तावेज अपलोड कर रहे उसकी संख्या दर्ज कर देना है।
  • अब Place मे अपने नजदीकी शहर या कस्बे का नाम डाल दे।
  • इसके बाद अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करे जो भी पैन कार्ड पर प्रिंट कराना चाहते है, दस्तावेज की साइट को देख लेना है।
  • Supporting Documents मे जो आपने ऊपर दस्तावेज सेलेक्ट किया है उसे यहा पर PDF फोर्मेट मे अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने समरी आ जायेगी, अब आधार के शुरू के 8 अंक दर्ज कर सभी डिटेल्स को चेक कर Proceed पर Click करे।
  • इसके बाद पैन कार्ड के लिए ₹106.90 रूपये का शुल्क देना होगा।
  • पेमेंट करने के लिए “Online Payment Through Bill Desk” को सेलेक्ट कर पेमेंट कम्प्लीट कर देना है।
  • पेमेंट कम्प्लीट करने के बाद Continue पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आधार के द्वारा Authenticate करना होगा, चेक बाक्स पर टिक कर Authenticate पर Click कर आपके आधार कार्ड मे जो मोबाइल नम्बर लिंक है उसमे ओटीपी आयेगा Otp को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद अपनी अप्लीकेशन को e-sign कर देना है जो आधार नम्बर दर्ज कर Otp को डाल कर Verify कर देना है।
  • इसके बाद पैन कार्ड पर सभी जानकारी अपडेट हो जायेंगी।

पैन कार्ड 3 से 4 दिन मे आपके ईमेल आईडी मे डिजिटल पैन कार्ड आ जायेगा और फिजिकल पैन कार्ड डाक से आपके घर पर आ जायेगा। यदि आपको मागी गए दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर को रीसाइज नही करना आता तो इस लिंक पर क्लिक करके रीसाइज कर सकते हैं।

पैन कार्ड में ऑनलाइन करेक्शन करने के लिए आपके पास ये जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक हो)
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

आपने जाना आसान भाषा मे Online Pan Card Correction कैसे कर सकते है, इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नही आप Online अपने मोबाइल फोन से कर सकते हो। उसके बाद 5-6 दिन में पैन कार्ड अपडेट हो जाएगा, और आपका पैन कार्ड आपके पते पर डाक द्वारा घर आ जायेगा। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करे और ऐसे ही जानकारी पाने के लिए इस वेबसाइट पर रोजाना आते रहे यदि कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.