Aadhaar Card Photo Kaise Change Kare 2025: अपने आधार कार्ड मे फोटो इस तरह बदलें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Aadhaar Card Photo Kaise Change Kare: दोस्तो आधार कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है, आधार कार्ड आपको हर जगह काम आता है। चाहे बैंक अकाउंट खुलवाना हो, या सरकारी योजना का लाभ लेना हो आधार कार्ड जरूर आप से लिया जाता है। अगर आप अपने आधार कार्ड मे फोटो को बदलना चाहते है, या आधार कार्ड मे अपनी फोटो को अपडेट करना चाह रहे है।

तो आप अपने Aadhaar Card Photo Change कर सकते है। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। तो इस पोस्ट मे आपको यही बताने वाला हू कि आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड अपनी फोटो को किस तरह चेंज करवा सकते है। तो चलिए जानते है की Aadhaar Card Photo Kaise Change Kare तो जानने के लिए इस आर्टिकल मे अंत तक बने रहे।

Aadhaar Card Photo Kaise Change Kare

आधार कार्ड फोटो चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले घर बैठे ऑनलाइन अपाइंटमेंट बुक करना होता है जिससे आपको नजदीक आधार केंद्र मे एक लम्बी लाइन न लगाना पडे। जब आप आनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते है, तो आपको तारीख और समय की जानकारी मिल जाती है, फिर आपको उसी तारीख और समय मे आधार केंद्र जाना है वहा पर अपना बायोमेट्रिक देकर अपने आधार कार्ड मे फोटो को अपडेट करना सकते है।

अगर आप आनलाइन अपॉइंटमेंट बुक नही करना चाहते है तो आप किसी नजदीक आधार केंद्र मे जाकर आधार कार्ड मे फोटो को चेंज करवा सकते है, लेकिन आपको आधार केंद्र मे एक लम्बी लाइन लगाना पड सकता है। आप दोनो विकल्प मे किसी एक विकल्प से आधार कार्ड फोटो चेंज करवा सकते है।

 

Aadhaar Card Photo Change Process

आधार कार्ड मे फोटो चेंज करवाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फोलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाए।
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको होम पेज पर ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करना होगा।
Screenshot 20240707 133316 Chrome

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसके बाद अपना City सेलेक्ट कर लेना है। फिर Proceed to book Appointment पर क्लिक करे।
  • अगर आपके City का नाम नही है, तो नीचे वाले विकल्प पर क्लिक करे।
Screenshot 20240707 133357 Chrome

  • अब आपको Aadhaar Update ओप्शन पर क्लिक रहने देना है।
  • नीचे आपको अपना मोबाइल नम्बर और कैप्चा भर देना है, फिर Generate OTP पर क्लिक करके ओटीपी को डाल देना है।
Screenshot 20240707 133453 Chrome

  • अब आपके सामने एक फार्म खुल जायेगा, इसे ध्यानपूर्वक भर देना है फिर Next पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Select fields to be Update मे Biometric (Photo/Iris/Fingerprint) मे Box पर टिक करके Next पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको तारीख और समय सेलेक्ट कर लेना है जिस समय आधार केंद्र जाना चाहते हो।
  • उसके बाद Submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Appointment Fees pay कर देना है।
  • फिर आपको अपॉइंटमेंट स्लिप देखने को मिल जायेगी।
  • अब आप आधार सेंटर पर उसी तारीख और समय पर जायेंगे।

आधार सेंटर पर जाने का प्रोसेस

  • इसके बाद आपको Aadhaar Seva Kendra मे जाने के बाद आपको वहा पर अपनी वहीं स्लिप दिखानी है।
  • वहां पर आपको लाइन पर नही लगना पडेगा, और अपना Biometric देकर अपनी फोटो को चेंज करवा लेना है।
  • वहां पर आपको कोई फीस नही देनी पडेगी, उसी पैसे से हो जायेगा।

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी अपने आधार कार्ड में फोटो चेंज करवा सकते हैं।

आपने जाना इस आर्टिकल के माध्यम से आधार कार्ड मे फोटो कैसे चेंज करवा सकते है, इस आर्टिकल मे आसान शब्दो मे बताया है। आशा करते है, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

               

हैलो दोस्तों मेरा नाम 'Monu Kumar' मैं उत्तर प्रदेश के उन्नाव डिस्ट्रिक्ट से रहने वाला हूं मैं ब्लोगर जब किसी को मेरी पोस्ट उपयोगी लगती है तो मुझे ख़ुशी होती है मैं Technology, Sarkari Yojana, Finance, Earn Money जैसे कई विषयों पर लिखता हूं। नए अपडेट के लिए आप मेरे ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं।

                                                                        

Leave a Comment