Minor Pan Card Kaise Banaye 2026: आज के समय में Pan Card एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका हैं चाहे बैंक अकाउंट ओपन कराना हो या FD कराना हो या फिर सरकारी कार्यो के लिए हो वहा पर पैन कार्ड सबसे पहले मांगा जाता है। अक्सर लोग यह जानते हैं कि PAN Card सिर्फ 18 वर्ष से अधिक लोगों का पैन कार्ड बनता है, लेकिन आपको बता दें कि PAN Card बनवाने के लिए कोई age लिमिट नहीं है इसे हर कोई बनवा सकता है 18 वर्ष से कम उम्र वाले को Minor Pan Card बनाया जाता हैं
अगर आपके बच्चों का अभी तक पैन कार्ड नहीं बना है तो आपको जल्द से जल्द पैन कार्ड बनवा लेना चाहिए यदि आप अपने बच्चों का Minor Pan Card बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आप को बतायेंगे Bacchon Ka Pan Card Kaise Banaye? और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और फीस कितनी लगेगी पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देंगे।
Minor Pan Card Kya Hota Hai?
Minor Pan Card उनके लिए बनाया जाता है जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो यानी बच्चों के लिए minor Pan Card बनता है, इसमें न ही फोटो और न ही सिग्नेचर होते हैं। बच्चों के पैन कार्ड पर Parents या Guardian की जानकारी लिंक होती है।
Minor Pan Card इस लिए बनता है कई लोग अपने बच्चों के नाम पर प्रॉपर्टी, Fixed Deposit / Investment, सुकन्या समृद्धि योजना, Nominee के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती हैं। तो ऐसे बच्चों के लिए पैन कार्ड बनाना बहुत ही आसान है इसमें आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
Minor Pan Card की जरुरत क्यों पड़ती हैं?
दोस्तो बच्चों के लिए minor Pan Card इस लिए जरूरी हो गया है क्योंकि Financial Identity (वित्तीय पहचानो) के लिए किया जाता है, जिससे उसके नाम पे FD, Nominee, शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग आदि हो सके।
- Fixed Deposit करने के लिए बच्चों का पैन कार्ड हो अनिवार्य है।
- यदि आप अपने बच्चों के लिए बैंक अकाउंट ओपन करा रहे हैं तो बच्चे का पैन कार्ड होना चाहिए।
- बच्चों के नाम पर यदि कोई प्रॉपर्टी कर रहे हैं तो पैन कार्ड अनिवार्य है।
- सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए बच्चों का Minor Pan Card होना आवश्यक हैं।
- यदि आप Nominee बनाना चाहते हैं तो पैन कार्ड जरूरी होता हैं।
- यदि आप निवेश करना चाहते हैं बच्चे के नाम पर तो पैन कार्ड आपसे मांगा जाता है।
जब आपका बच्चा 18 वर्ष ऊपर हो जाता है तो बाद में आप इसी Minor Pan Card को आप Major Pan Card अपडेट करा सकते हैं इसमे उसका फोटो और सिग्नेचर दोनों होंगे।
Bacchon Ka Pan Card Banane के लिए क्या Eligibility Criteria होनी चाहिए?
बच्चे का पैन कार्ड बनाने के लिए नीचे दिए गए पात्रता होनी चाहिए।
- Minor Pan Card बनाने के लिए बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- बच्चे खुद Minor Pan Card नहीं बना सकते, इसमे Parent या Guardian को अप्लाई करना होता हैं।
- बच्चे के पास वैलिड दस्तावेज और साथ ही Parent या Guardian के भी दस्तावेज होने चाहिए।
- फॉर्म में और पैन कार्ड पर Parent या Guardian सिग्नेचर कर सकते हैं।
Minor Pan Card Banane Ke Liye Jaruri Documents / बच्चों का पैन कार्ड बनवाने के लिए डॉक्युमेंटस
नाबालिग (बच्चों) का पैन कार्ड बनाने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
Minor (बच्चों) के दस्तावेज –
- Aadhaar Card
- Birth Certificate
- Domicile Certificate
- Passport Size Photo
Parent या Guardian के दस्तावेज –
- Mobile Number
- Aadhaar Card
- Pan Card
- Address Proof
- Signature
- Email Id
Minor Pan Card बनाने में बच्चे और Parent/Guardian दोनों लोगों के दस्तावेज लगते है। लेकिन Major Pan Card में सिर्फ आवेदक के दस्तावेज लगते हैं।
Minor Pan Card Online Kaise Banaye? बच्चे का पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें
ऑनलाइन बच्चे का पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करे, आपको बता दें कि भारत में Online Minor Pan Card बनाने वाली मुख्य 2 पोर्टल हैं पहला NSDL और दूसरा UTIITSL आप इन दोनों मे से किसी एक पोर्टल में जाकर पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं, हम आपको NSDL पोर्टल से अप्लाई करने का आसान प्रोसेस बताते हैं।
- Child Pan Card Online Apply करने के लिए आप सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आप “Online Pan Application” के ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद आपके समाने Application Form खुलकर सामने आ जायेगा।
- अब आप “Pan Application Type” में “New Pan – Form No. 93 (Indian Citizen)” सिलेक्ट करे।

- इसके बाद आप “Applicant Information” में आप बच्चे का नाम और date of Birth फिर ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर कर चेक बॉक्स पर टिक कर Submit करें।
- इसके बाद आपको एक Token Number मिलेगा इसे आप नोट करके रख ले, फिर आप “Continue” पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके समाने फॉर्म आयेगा, Pan Application Documents में तीन ऑप्शन मिलेंगे आपको तीसरा ऑप्शन सिलेक्ट करना हैं।

- फिर इसके बाद आप ध्यानपूर्वक Personal Details भर कर Next के बटन पर क्लिक करें।
Contact & other Details भरें –
- इसमे आप Income Source, Address आदि भरकर Next पर क्लिक करें।
- इसके बाद AO Code के सेक्शन में आपको AO Code चुनना हैं फिर Next पर क्लिक करें।

Document Details –
- इसके बाद आपको दस्तावेज अपलोड करना है, Proof of Identity, Proof of Address और Proof of date of Birth तीनों में सेलेक्ट कर upload करें।

- फिर आप बाकी जानकारी दर्ज कर देना है उसके बाद Submit पर क्लिक करें।
Payment का भुगतान करें –
- इसके बाद आप Fees Payment कम्प्लीट करे, फिर Continue पर Click करना हैं।
- फिर इसके बाद आप Authenticate पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Generate and Print पर क्लिक कर Acknowledgement स्लिप डाउनलोड & प्रिंट आउट निकलवा कर उसमे जो पता है उस पते पर पोस्ट ऑफिस (डाक घर) से भेज देना हैं।
ध्यान दे – आपको एप्लीकेशन फॉर्म में 2 बच्चे की फोटो चिपका देना है और बच्चे का आधार उसके बाद Parent के फॉर्म सिग्नेचर, आधार, पैन कार्ड सभी दस्तावेज एक लिफाफा में भरकर जो एड्रेस उसमे दिया है उस पर डाक से भेज देना है।
तो इस तरह आप आसानी से ऑनलाइन बच्चे के लिए Minor Pan Card Apply कर सकते हैं, उसके बाद 10-15 दिनों में Physical Pan Card आपके पते पर आ जाएगा, और e-PAN Card के email Id में आ जाता हैं।
18 वर्ष के बाद क्या करना होगा?
जब बच्चा 18 वर्ष की आयु का हो जाए तब Minor Pan Card को Major Pan Card में Update करना होता हैं, इसमें उसकी फोटो और सिग्नेचर दोनों पैन कार्ड आयेंगे, चलिए Update करने का आसान प्रोसेस बताते हैं।
- Minor Pan Card को Major Pan Card में बदलने के लिए आपको सबसे पहले जिस भी पोर्टल से माइनर पैन बनाया था उस पोर्टल पर जाना होगा।
- NSDL पोर्टल से करने के लिए आपको NSDL Online Pan Service पर जाएं।
- इसके बाद Pan Application Type में आपको “Changes or Correction in existing PAN Data/ Reprint of PAN Card (No changes in existing PAN Data)” सिलेक्ट करें।
- फिर आपको Applicant Category में “Individual” चुनाव करें।
- अब आपको ध्यान देना है कि Pan Application Documents मे दूसरा ऑप्शन का चुनाव करना हैं।
- इसके बाद सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना हैं और दस्तावेज अपनी फोटो, सिग्नेचर स्कैन कर upload कर देना हैं।
- फिर Fees का भुगतान कर देना हैं।
- आपको Authenticate पर Click कर आधार नम्बर दर्ज कर OTP भर कर Submit कर देना है।
- फिर आपका Application Submit हो जाएगा, उसके बाद 7-10 दिन में आपके पते पर Pan Card आ जाएगा।
तो इस प्रकार से आप Minor Pan Card को Major Pan Card में आसानी से बदल सकते हैं।
FAQs – Minor Pan Card Kaise Banaye?
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा पैन कार्ड माइनर है या मेजर?
माइनर पैन कार्ड में पैन पर फोटो और सिग्नेचर नहीं होते हैं, जब कि मेजर पैन कार्ड में पैन पर सिग्नेचर और फोटो दोनों होते हैं।
क्या माइनर पैन कार्ड बनवाना जरूरी है?
जी, नहीं हर बच्चों को माइनर पैन कार्ड बनवाना जरूरी नहीं है वो बच्चों के लिए जरूरी है जिनके माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर कोई प्रॉपर्टी, निवेश, एफडी, नॉमिनी बनाना चाहते हैं।
माइनर पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाया जाता है?
माइनर पैन कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आप NSDL और UTIITSL दोनों पोर्टल से बना सकते हैं।
माइनर पैन कार्ड बनवाने के लिए फीस कितनी लगती है
पैन कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए लगभग फीस ₹107 रुपये होती हैं
निष्कर्ष –
आपने जाना Minor Pan Card के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई किया जाता हैं आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फोलो करके आसानी से घर बैठे अपने बच्चे का पैन कार्ड बना सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी useful लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें और ऐसे ही रोजाना Sarkari Yojana, Banking से रिलेटेड पाने के लिए Adexmonet.online पर आते रहें।
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!















