Learning Licence Kaise Banaye 2026: क्या आप भी घर बैठे Driving Licence बनवाने के लिए सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि Driving Licence प्राप्त करने से पहले आपको Learning Licence (LL) बनवाना होता है। बहुत से लोग यही जानना चाहते हैं कि Driving License kaise banaye लेकिन उनको ये नहीं पता होता कि पहले Learning Licence Kaise Banaye यही पहला स्टेप होता हैं।
Learning Licence (LL) एक वैध लाइसेंस होता है जो गाड़ी सीखने के लिए होता है लर्निग लाइसेंस मिलने के बाद फिर आप Permanent Driving License के लिए अप्लाई कर सकते है।
अब आप घर बैठे दोनों स्टेप Online अप्लाई कर सकते हैं जिसमें Learning License Online Apply कर सकते हैं और उसके बाद Driving Licence Apply Online कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 2026 में Learning Licence kaise banaye और कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, Fees, Eligibility क्या है की पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।
Learning Licence Kaise Banaye Online – Overview
| Name Of Article | Learning Licence Kaise Banaye |
| Type Of Article | Latest Update 2026 |
| Apply Process | Online |
| Fees | ₹150 से ₹200 के बीच मे |
| Learner Licence Validity | 6 Months |
| Official Website | parivahan.gov.in |
Learning Licence क्या होता है?
लर्निग लाइसेंस एक वैध दस्तावेज है जो आपको सड़क पर गाड़ी चलाने सीखने की अनुमति मिलती है यह Licence Permanent नही होता है बल्कि इसकी वैधता 6 महीने की होती है।
इन 6 महीनों के बीच में आपको Driving Licence के लिए अप्लाई करना होता है। तब आपको Permanent Driving Licence प्राप्त होता है, Driving Licence ऐसे बनेगा – Online Driving Licence Kaise Banaye ।
Learning Licence Eligibility In India | लर्निग लाइसेंस बनवाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए।
यदि आप Learning Licence Apply करना चाहते हैं तो ये पात्रता होनी चाहिए।
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- आयु: गियरलेस दोपहिया वाहन (50CC तक) 16 वर्ष
- आयु: गियर वाले दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन के लिए कम से कम (18 वर्ष) हो।
- आयु: वाणिज्यिक वाहन के लिए जैसे बस, ट्रक 20 वर्ष
- शिक्षा: जरूरी नहीं लेकिन वाणिज्यिक वाहन के लिए कम से कम आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।
- आवेदक को किसी एक भाषा में लिखने और पढ़ने में सक्षम हो।
लर्निग लाइसेंस बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
Learning Licence (LL) अप्लाई करने के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए।
- Age Proof: Aadhaar Card / 10th Marksheet / Passport / Birth Certificate
- Address Proof: Niwas Praman Patra / Aadhaar Card / Voter Id / Electricity bill.
- Signature
- Passport Size Photo
- Mobile Number (जो आधार में रजिस्टर हों)
- Email Id
- Blood Group (यदि पता हों)
आपको इन सभी दस्तावेजों को तैयार करके अपने मोबाइल या लैपटॉप में स्कैन करके पहले रख ले। तब जाके आपको लर्निंग लाइसेंस अप्लाई करना चाहिए, जिससे आपको अपलोड करने मे कोई दिक्कत न हो।
How To Apply For Learning License Online (Step-By-Step Guide 2026) | लर्निग लाइसेंस कैसे बनाएं?
दोस्तो Learning Licence (LL) बनवाने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फोलो करें।
- Learning Licence ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आप Regional Transport Office (RTO) की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “Drivers / Learners License” पर क्लिक करना है।

- अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको “Select State Name” पर क्लिक कर अपना राज्य (State) का नाम सेलेक्ट करे।

- इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको “Apply for Learner Licence” पर क्लिक करना है।

- अब आपको Category में “General” सेलेक्ट कर Submit पर क्लिक करना है।
- इसके बाद दो ऑप्शन मिलेंगे आपको “Submit via Aadhaar Authentication” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कर Submit करें।
- अब आप “Aadhaar Number” को सेलेक्ट कर अपना आधार नम्बर डाले फिर Generate OTP पर Click करें।
- इसके बाद आधार रजिस्टर मोबाइल पर OTP आएगा, उस Otp को डाल देना हैं।

- फिर आपको सभी चेक बॉक्स पर टिक कर Authenticate पर Click करे।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड से सभी डिटेल्स ले लेगा।
Form भरें
- अब आपके फॉर्म खुलकर आ जाएगा, आपको RTO Office सेलेक्ट करे।

- इस फॉर्म मे पहले से सभी जानकारियां भरी हुई है जिसमें जानकारी नही भरी उस सेक्शन में आपको जानकारी भर देनी है।
- इसके बाद आपको Class of Vehicles सेक्शन में आपको कौन-कौन से गाड़ी के लिए Learner Licence / Driving Licence बनवाना हैं।

- आपको नीचे Self Declaration पर क्लिक कर Declaration (Yes/No मे) दे देना है।
- फिर चेक बॉक्स पर टिक कर Captcha भर कर Submit करे।
- इसके बाद आपको Application Number मिल जाएगा आप इसे नोट कर लेना है।

Signature Upload करें
- अब आगे के स्टेप मे आप अपनी सिग्नेचर अपलोड करना है, सिग्नेचर आपको 10kb-20kb के बीच अपलोड करें।
- फिर आप आगे के स्टेप मे बढ़े जाना है।
Fees Payment (शुल्क का भुगतान करे)
- अब आपको फीस Pay करनी है आपको कितनी फीस देनी है वो देखने को मिल जाएगा।
- इसके बाद Pay Now पर क्लिक करना है आपको Payment Getway पर भेज दिया जाएगा।
- पेमेंट आप कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI
- पेमेंट को कम्प्लीट करने के बाद Payment Receipt को डाउनलोड कर लेना है।
- आपकी एप्लीकेशन सफलता पूर्वक सबमिट हो जाएगी।
- अब आपको Online Test कम्प्लीट करना है, उसके बाद आप Learner Licence डाउनलोड कर सकते हैं।
Learner Licence Online Apply करने के लिए कितनी फीस (Fees) है।
लर्निंग लाइसेंस अप्लाई करते समय आपको Fees देनी होती है जो अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग हो सकती है जैसे – उत्तर प्रदेश में लगभग ₹150 और ₹50 Test फीस होती है।
Read Also –
Learning Licence Test में क्या पूछते हैं?
एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद आपको फिर Learner Licence Test देना होता है, जिसमें आपसे Multiple Choice Questions आते हैं।
- 15-20 Multiple choice questions पूछे जाते है।
- Topic: Traffic Rules, Road Sings, Road Safety, Traffic Signals से रिलेटेड सवाल पूछे जाते है।
- इस Test मे पास होने के कम से कम 9 Correct Answer होने चाहिए।
Learner Licence Test कैसे दे?
- ऑनलाइन लर्निग लाइसेंस टेस्ट देने के लिए आप वहीं डैशबोर्ड मे “Online LLTest(STALL)” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना Application Number दर्ज करे फिर Captcha भरकर Submit करे।
- अब आपको Road Safety Tutorial Video देखना होगा, देखने के लिए “please click here go to Road Safety Tutorial” पर क्लिक करना हैं।
- फिर आप अपना Application Number डालकर Generate OTP पर क्लिक करें एक Otp आएगा।
- अब आपको Video on Road Safety मिलेगा, आप क्लिक कर विडियो को पूरा देख लेना है।
- विडियो को पूरा देखने के बाद I Confirm में चेक बॉक्स पर क्लिक कर सबमिट करे।
- अब home पर क्लिक कर दोबारा से LL Test(STALL) पर क्लिक करे।
- फिर Application No. डालकर आगे बढ़े, Password आपको RTO OFFICE की तरफ SMS द्वारा भेज दिया जाता है।
- अब आप Test दे पाएंगे जिसमें Multiple Choice Questions होते है।
- जैसे ही टेस्ट पास करते हों तो Learner Licence Number मिल जाता है, जिसे नोट कर सकते हों।
- अब आप Learning Licence Download कर सकते हों।
Learning Licence Download Kaise Karen?
टेस्ट पास करने के बाद फिर आप अपना Learning Licence Online Download कर सकते हों।
- सबसे पहले आप https://sarathi.parivahan.gov.in पर जाएं।
- अब आप अपना राज्य चुनें।
- इसके बाद ऊपर Learner Licence ऑप्शन के मेन्यू में “Print Learner Licence (Form3)” पर करना है।
- अब आप एप्लीकेशन नम्बर, लाइसेंस नंबर और मोबाइल नम्बर से Learning Licence PDF में डाउनलोड कर लेना हैं।
तो इस तरह आप घर बैठे Learning Licence Online बना सकते हों और लर्निंग लाइसेंस भी आसानी से डाउनलोड भी कर पाओगे। उसके बाद आपको 6 महीनों के पहले ही Driving Licence के लिए Online Apply कर देना है, आने वाले आर्टिकल में बतायेंगे Driving Licence Online Apply कैसे करना है इस प्रोसेस बतायेंगे।
FAQs – Learning Licence से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या मैं खुद से घर बैठे ऑनलाइन Learning Licence बना सकते है?
जी हां आप घर बैठे आसानी से Online Learning Licence बना सकते है।
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए कितनी फीस है।
लर्निंग लाइसेंस आवेदन करने की फीस सभी राज्यों की अलग हो सकती है, लगभग ₹150 से ₹200 के बीच मे हो सकती है।
क्या लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देना जरूरी है।
जी हां लर्निंग लाइसेंस अप्लाई करने के बाद आपको टेस्ट देना जरूरी है।
लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में कितने सवाल पूछे जाते है।
टेस्ट में आपसे लगभग 15-20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते है।
क्या लर्निंग लाइसेंस टेस्ट देना मुश्किल है?
जी नहीं यदि आप सही से तैयारी कर लेते है तो आप आसानी से टेस्ट पास कर लेंगे, आपको ट्रैफिक नियमों से संबंधित जानकारी जानना है।
ड्राइविंग लाइसेंस कब आवेदन करे।
लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद 6 महीनो के अंदर ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है।
क्या लर्निंग लाइसेंस की तरह ड्राइविंग लाइसेंस भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
जी हां आप लर्निंग लाइसेंस की तरह ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। बस आपको अपने RTO Office मे जाकर ड्राइविंग टेस्ट देना होता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो इस प्रकार से आप बिना RTO Office जाए 2026 में Learning Licence Online Apply कर सकते है, Driving Licence Apply करने से पहले Learning Licence Apply करना होता है। हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया कि Learning Licence Kaise Banaye और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, आवेदन करने की फीस कितनी होगी, टेस्ट देने के बाद लर्निंग लाइसेंस कैसे डाउनलोड करे।
यदि आपको यह जानकारी यूजफुल लगी हो तो अपने दोस्तों को शेयर करे और ऐसे ही जानकारी विस्तार से पाने के लिए Adexmonet.online पर रोजाना आते रहें।















