Free Me PAN Card Kaise Banaye: 2025 में Apply करने का आसान प्रोसेस

Published On: July 19, 2025
Follow Us
Free Me PAN Card Kaise Banaye: 2025 में Apply करने का आसान तरीका

Free Me Pan Card Kaise Banaye 2025: दोस्तों पैन कार्ड एक जरूरी डॉक्युमेंट हैं जो हर किसी को बनवाना पड़ता हैं इसको आपसे कई जगहों पर मांगा जाता हैं, तो ऐसे में यदि आप फ्री में पैन कार्ड बनाना चाहते हैं। तो आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से Free Me Pan Card बना सकते हैं और कुछ ही मिनटों अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, चलिए आपको 2025 में स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रकिया बताते हैं।

Table of Contents

Online Free Me Pan Card Kaise Banaye – Overview

Name Of ArticleFree Me Pan Card Kaise Banaye
Type Of ArticleLatest Update 2025
Type of CardPAN Card
Name of the PortalE Filing Income Tax
Apply ProcessOnline
Apply Fees₹0
Official Websiteincometax.gov.in

सिर्फ 5 मिनट में फ्री PAN Card कैसे बनाएं मोबाइल से

अगर आपको अचानक पैन कार्ड की जरूरत पड़ जाती हैं और आपने पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। क्योंकि भारत सरकार द्वारा फ्री में पैन कार्ड बनाने की सुविधा दे रही हैं, जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से 5 मिनट में पैन कार्ड बना सकते हैं और उसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल में जाकर Free Me Pan Card Apply कर सकते हैं चलिए ई-पैन कार्ड आवेदन करने का प्रोसेस, दस्तावेज, लाभ पूरी जानकारी विस्तार देते हैं।

Free Me Pan Card Kaise Banaye Steps Infographic

फ्री में PAN Card कौन अप्लाई सकता हैं? (Eligibility)

पैन कार्ड को फ्री में अप्लाई करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि कौन इसे बनवा सकता हैं।

  • आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए।
  • उसे पास पहले से पैन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • आधार में मोबाइल नम्बर लिंक हो।

Benefits Of Free Pan Card – फ्री में पैन कार्ड बनवाने के लाभ कौन-से है?

यदि आप फ्री पैन कार्ड बनवाते हैं तो आपको ये लाभ होंगे।

  • इसमे आपको अप्लाई करने के लिए कोई पैसा देना नहीं होता हैं।
  • आप घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।
  • आपके आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक हो जाता हैं।
  • अप्लाई होते ही डिजिटल पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज – Pan Card Free Me बनाने के लिए

  • Mobile Number
  • Email Id
  • Aadhaar Card
  • Aadhaar Register Mobile Number

ऑनलाइन फ्री PAN Card कैसे बनाएं? (Step-By-Step Process) – Instant Free Pan Card Apply

अगर आप 5 मिनट में फ्री पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करें।

  • फ्री पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आप Income Tax की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
  • इसके बाद आपके समाने कुछ इस तरह दिखाई देगा, अब आप Quick Links में Instant E-PAN पर क्लिक करें।
Instant E-PAN Card Kaise Banaye

  • अब आपके समाने एक नया पेज ओपन होगा, फिर यहां Get New e-PAN पर क्लिक करना हैं।
Instant Pan Card Apply Online

  • इसके बाद अब आप अपना आधार नम्बर दर्ज करें, फिर चेक बॉक्स पर टिक कर Continue पर Click करें।
Income tax e-pan apply kaise kare

  • इसके बाद आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा, उस Otp को दर्ज कर फिर चेक बॉक्स पर टिक कर Continue पर क्लिक कर देना हैं।
  • क्लिक करते ही आपकी सभी पर्सनल डिटेल्स ले लेगा, फिर आप I Accept पर क्लिक कर Continue के बटन पर Click करें।
  • इसके बाद आपसे अपनी ईमेल आईडी पैन कार्ड में लगाने को कहा जायेगा, अगर ईमेल आईडी लगाना चाहते हैं तो Validate ऑप्शन पर Click कर लगा सकते हैं, यदि नहीं लगाना चाहते हैं तो Continue पर Click करें।
  • अब आपके समाने रिक्वेस्ट Successully मैसेज दिखाई देगा, पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आपको Acknowledgement नम्बर दिखने को मिल जाता है, इसे आप नोट कर ले अगर चाहें तो आप इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • तो इस तरह आप पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, अब बात करते हैं कि PAN Card को डाउनलोड कैसे करते हैं।

e-PAN Card Status Check and Download कैसे करें?

यदि आपने फ्री में पैन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया हैं तो अब आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। फ्री वाला पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फोलो करें।

  • Free PAN Card Download करने के लिए सबसे आप इनकम टैक्स के आधिकारिक पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
  • इसके बाद Quick Links में Instant E-PAN पर Click करना हैं।
  • इसके बाद Check Status/ Download PAN के ऑप्शन में Continue पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपको आधार कार्ड नम्बर दर्ज कर Continue पर Click करना हैं।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर Otp आएगा, उस ओटीपी को डाल देना हैं फिर Continue पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके समाने PAN Card का Status दिखाई देगा, यहां पर आप Download E-PAN पर क्लिक कर पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हों।
  • जो कि पैन कार्ड PDF Format डाउनलोड हो जायेगा, इसमें पासवर्ड लगा होता हैं जो आपके Date of Birth होती हैं बिना किसी सिम्बल के होता हैं जैसे- DDMMYYYY

तो इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फोलो करके पैन कार्ड का स्टेटस और डाउनलोड कर सकते हों।

E-PAN Card क्या हैं?

जब आप फ्री में पैन कार्ड बनवाते हैं तो आपको E-PAN Card ही मिलता है जो PDF Format में होता हैं, यह एक प्रकार का फिजिकल पैन कार्ड की तरह ही होता हैं। चाहे तो आप इसे प्रिंट करवा सकते हैं।

E-PAN Card के फायदे क्या हैं?

जैसे कि बताया ई-पैन कार्ड एक वर्चुअल पैन कार्ड होता हैं इसका सबसे बड़ा फायदा यह है न ही टूटने का डर रहता है और न ही गुम, चोरी होने का डर नहीं रहता हैं। इस ई-पैन कार्ड को आप सभी जगहों पर दे सकते हैं जैसे बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड निकलवाना हो, या सरकारी कार्यो के लिए उपयोग कर सकते हैं।

ऑनलाइन फ्री PAN कार्ड और पेड PAN कार्ड – कौन सा बेहतर है?

कौन सा बेहतरफ्री PAN Cardपेड PAN Card
आवेदन प्रोसेसऑनलाइनऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों
फीसफ्री₹107(भारत में) और ₹999 (विदेशों में)
दस्तावेजसिर्फ आधार कार्डकई सारे दस्तावेज
बनने में समय5 मिनट में8 से 10 दिनों में
डिलिवरीपीडीएफ (PDF Format)PDF और फिजिकल दोनों

Conclusion (निष्कर्ष)

आपने इस आर्टिकल के माध्यम से जाना हैं कि 2025 में फ्री पैन कार्ड कैसे बनाया जाता हैं, आप इस फ्री सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पैन कार्ड अप्लाई करने के बाद आपको 5 मिनट में मिल जाता हैं और तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। जब भी कभी आपको फिजिकल PAN Card की जरूरत पड़े तो UTI या NSDL पोर्टल से फिजिकल पैन कार्ड को मंगवा सकते हों। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो Social Media में शेयर करें और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पाने के लिए इस ब्लॉग पर आते रहें।

FAQs – फ्री PAN Card बनवाने से जुड़े कुछ सवाल

प्रश्न 1. क्या मुझे पैन कार्ड ऑनलाइन फ्री में मिल सकता है?

उत्तर: जी हां आप खुद से ऑनलाइन फ्री में PAN Card बनवा सकते हैं।

प्रश्न 2. Free Pan Card बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

उत्तर: फ्री में पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड और आधार रजिस्टर मोबाइल नम्बर होना चाहिए।

प्रश्न 3. फ्री में पैन कार्ड कैसे मिलेग?

उत्तर: पैन कार्ड फ्री में बनाने के लिए आपको इनकम टैक्स  ई-फाइलिंग पोर्टल में जाकर वहां इंस्टैंट ई-पैन पर क्लिक कर बना सकते हैं।

प्रश्न 4. क्या E-PAN कार्ड मान्य हैं?

उत्तर: जी हां यह फिजिकल पैन कार्ड की तरह मान्य है इसे आप सभी जगहों पर उपयोग सकते हैं।

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.