Free Me Pan Card Kaise Banaye 2025: दोस्तों पैन कार्ड एक जरूरी डॉक्युमेंट हैं जो हर किसी को बनवाना पड़ता हैं इसको आपसे कई जगहों पर मांगा जाता हैं, तो ऐसे में यदि आप फ्री में पैन कार्ड बनाना चाहते हैं। तो आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से Free Me Pan Card बना सकते हैं और कुछ ही मिनटों अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, चलिए आपको 2025 में स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रकिया बताते हैं।
Online Free Me Pan Card Kaise Banaye – Overview
| Name Of Article | Free Me Pan Card Kaise Banaye |
| Type Of Article | Latest Update 2025 |
| Type of Card | PAN Card |
| Name of the Portal | E Filing Income Tax |
| Apply Process | Online |
| Apply Fees | ₹0 |
| Official Website | incometax.gov.in |
सिर्फ 5 मिनट में फ्री PAN Card कैसे बनाएं मोबाइल से
अगर आपको अचानक पैन कार्ड की जरूरत पड़ जाती हैं और आपने पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। क्योंकि भारत सरकार द्वारा फ्री में पैन कार्ड बनाने की सुविधा दे रही हैं, जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से 5 मिनट में पैन कार्ड बना सकते हैं और उसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल में जाकर Free Me Pan Card Apply कर सकते हैं चलिए ई-पैन कार्ड आवेदन करने का प्रोसेस, दस्तावेज, लाभ पूरी जानकारी विस्तार देते हैं।

फ्री में PAN Card कौन अप्लाई सकता हैं? (Eligibility)
पैन कार्ड को फ्री में अप्लाई करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि कौन इसे बनवा सकता हैं।
- आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए।
- उसे पास पहले से पैन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- आधार में मोबाइल नम्बर लिंक हो।
Benefits Of Free Pan Card – फ्री में पैन कार्ड बनवाने के लाभ कौन-से है?
यदि आप फ्री पैन कार्ड बनवाते हैं तो आपको ये लाभ होंगे।
- इसमे आपको अप्लाई करने के लिए कोई पैसा देना नहीं होता हैं।
- आप घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।
- आपके आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक हो जाता हैं।
- अप्लाई होते ही डिजिटल पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज – Pan Card Free Me बनाने के लिए
- Mobile Number
- Email Id
- Aadhaar Card
- Aadhaar Register Mobile Number
ऑनलाइन फ्री PAN Card कैसे बनाएं? (Step-By-Step Process) – Instant Free Pan Card Apply
अगर आप 5 मिनट में फ्री पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करें।
- फ्री पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आप Income Tax की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
- इसके बाद आपके समाने कुछ इस तरह दिखाई देगा, अब आप Quick Links में Instant E-PAN पर क्लिक करें।

- अब आपके समाने एक नया पेज ओपन होगा, फिर यहां Get New e-PAN पर क्लिक करना हैं।

- इसके बाद अब आप अपना आधार नम्बर दर्ज करें, फिर चेक बॉक्स पर टिक कर Continue पर Click करें।

- इसके बाद आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा, उस Otp को दर्ज कर फिर चेक बॉक्स पर टिक कर Continue पर क्लिक कर देना हैं।
- क्लिक करते ही आपकी सभी पर्सनल डिटेल्स ले लेगा, फिर आप I Accept पर क्लिक कर Continue के बटन पर Click करें।
- इसके बाद आपसे अपनी ईमेल आईडी पैन कार्ड में लगाने को कहा जायेगा, अगर ईमेल आईडी लगाना चाहते हैं तो Validate ऑप्शन पर Click कर लगा सकते हैं, यदि नहीं लगाना चाहते हैं तो Continue पर Click करें।
- अब आपके समाने रिक्वेस्ट Successully मैसेज दिखाई देगा, पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आपको Acknowledgement नम्बर दिखने को मिल जाता है, इसे आप नोट कर ले अगर चाहें तो आप इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
- तो इस तरह आप पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, अब बात करते हैं कि PAN Card को डाउनलोड कैसे करते हैं।
e-PAN Card Status Check and Download कैसे करें?
यदि आपने फ्री में पैन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया हैं तो अब आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। फ्री वाला पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फोलो करें।
- Free PAN Card Download करने के लिए सबसे आप इनकम टैक्स के आधिकारिक पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
- इसके बाद Quick Links में Instant E-PAN पर Click करना हैं।
- इसके बाद Check Status/ Download PAN के ऑप्शन में Continue पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको आधार कार्ड नम्बर दर्ज कर Continue पर Click करना हैं।
- इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर Otp आएगा, उस ओटीपी को डाल देना हैं फिर Continue पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके समाने PAN Card का Status दिखाई देगा, यहां पर आप Download E-PAN पर क्लिक कर पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हों।
- जो कि पैन कार्ड PDF Format डाउनलोड हो जायेगा, इसमें पासवर्ड लगा होता हैं जो आपके Date of Birth होती हैं बिना किसी सिम्बल के होता हैं जैसे- DDMMYYYY
तो इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फोलो करके पैन कार्ड का स्टेटस और डाउनलोड कर सकते हों।
E-PAN Card क्या हैं?
जब आप फ्री में पैन कार्ड बनवाते हैं तो आपको E-PAN Card ही मिलता है जो PDF Format में होता हैं, यह एक प्रकार का फिजिकल पैन कार्ड की तरह ही होता हैं। चाहे तो आप इसे प्रिंट करवा सकते हैं।
E-PAN Card के फायदे क्या हैं?
जैसे कि बताया ई-पैन कार्ड एक वर्चुअल पैन कार्ड होता हैं इसका सबसे बड़ा फायदा यह है न ही टूटने का डर रहता है और न ही गुम, चोरी होने का डर नहीं रहता हैं। इस ई-पैन कार्ड को आप सभी जगहों पर दे सकते हैं जैसे बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड निकलवाना हो, या सरकारी कार्यो के लिए उपयोग कर सकते हैं।
ऑनलाइन फ्री PAN कार्ड और पेड PAN कार्ड – कौन सा बेहतर है?
| कौन सा बेहतर | फ्री PAN Card | पेड PAN Card |
|---|---|---|
| आवेदन प्रोसेस | ऑनलाइन | ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों |
| फीस | फ्री | ₹107(भारत में) और ₹999 (विदेशों में) |
| दस्तावेज | सिर्फ आधार कार्ड | कई सारे दस्तावेज |
| बनने में समय | 5 मिनट में | 8 से 10 दिनों में |
| डिलिवरी | पीडीएफ (PDF Format) | PDF और फिजिकल दोनों |
Conclusion (निष्कर्ष)
आपने इस आर्टिकल के माध्यम से जाना हैं कि 2025 में फ्री पैन कार्ड कैसे बनाया जाता हैं, आप इस फ्री सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पैन कार्ड अप्लाई करने के बाद आपको 5 मिनट में मिल जाता हैं और तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। जब भी कभी आपको फिजिकल PAN Card की जरूरत पड़े तो UTI या NSDL पोर्टल से फिजिकल पैन कार्ड को मंगवा सकते हों। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो Social Media में शेयर करें और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पाने के लिए इस ब्लॉग पर आते रहें।
- ये भी पढ़े – PAN Aadhaar Link 2025: आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कैसे करे?
- Aadhaar Card Photo Kaise Change Kare 2025: अपने आधार कार्ड मे फोटो इस तरह बदलें
FAQs – फ्री PAN Card बनवाने से जुड़े कुछ सवाल
प्रश्न 1. क्या मुझे पैन कार्ड ऑनलाइन फ्री में मिल सकता है?
उत्तर: जी हां आप खुद से ऑनलाइन फ्री में PAN Card बनवा सकते हैं।
प्रश्न 2. Free Pan Card बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
उत्तर: फ्री में पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड और आधार रजिस्टर मोबाइल नम्बर होना चाहिए।
प्रश्न 3. फ्री में पैन कार्ड कैसे मिलेग?
उत्तर: पैन कार्ड फ्री में बनाने के लिए आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल में जाकर वहां इंस्टैंट ई-पैन पर क्लिक कर बना सकते हैं।
प्रश्न 4. क्या E-PAN कार्ड मान्य हैं?
उत्तर: जी हां यह फिजिकल पैन कार्ड की तरह मान्य है इसे आप सभी जगहों पर उपयोग सकते हैं।













