Aadhaar Card Me Mobile Number Kaise Change Kare 2026: दोस्तों आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है चाहें आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, बैंक मे खाता खुलवाना हो या सिम लेना हो तो इन सब कार्यो के लिए Aadhaar Card का होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर का लिंक होना जरूरी हैं, यदि आपके आधार में लगा हुआ मोबाइल नम्बर खो गया या आप मोबाइल नम्बर चेंज करना चाहते हैं।
तो अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्यों UIDAI ने Aadhaar Card में Mobile Number Change करने की प्रक्रिया को Online कर दिया हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल फोन से ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर बदल सकते हैं। यदि आप भी अपने Aadhaar Card Me Mobile Number Change करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताएंगे कि Aadhaar Card Me Mobile Number Kaise Change Kare इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Aadhaar Card Me Mobile Number Kaise Change Kare 2025 Me – Highlights
| Name Of Article | Aadhaar Card Me Mobile Number Kaise Change Kare |
| Type Of Article | Latest Update 2026 |
| Process | Online |
| Update Fees | ₹75 |
| New Official App | Aadhaar App |
| Official Website | uidai.gov.in |
Aadhaar Card Me Mobile Number Update Online
आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए अब आपको Aadhaar Seva Cendra या CSC Center जाने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल में ही एक नया ऐप लॉन्च किया हैं जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर चेंज / अपडेट कर सकते हैं ऐप का नाम aadhaar app है इससे मोबाइल नम्बर अपडेट के अलावा इसमे Address Update, Name Update और Email Id अपडेट भी कर सकते है।
इसके लिए आपको कहीं पर जानें की जरूरत नहीं है आप घर बैठे Online Aadhaar Card Me Mobile Number Change / Update कर सकते है। तो किस तरह आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट / चेंज करते हैं इसका पूरा प्रोसेस Step By Step बताते है।

घर बैठे ऑनलाइन Aadhaar Card में Mobile Number Change करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आपके पास Aadhaar Card होना चाहिए।
- आधार रजिस्टर मोबाइल नम्बर जिससे ओटीपी प्राप्त हो सके।
- एक नया मोबाइल नम्बर हो जिसमें ओटीपी आ सके।
- आपके मोबाइल में Aadhaar app इंस्टॉल होना चाहिए।
- आपके मोबाइल में कैमरा अच्छा चलना चाहिए।
- जिससे Face Authentication सफल हो सके।
- प्रॉपर इन्टरनेट चलना चाहिए।
Aadhaar Card Me Mobile Number Change करने की फीस कितनी हैं?
आधार कार्ड मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए पहले फीस ₹50 रुपये थी, लेकिन अब UIDAI ने अपडेट करने की फीस को ₹ 75 कर दिया है।
Read Also –
- Aadhaar Card Photo Kaise Change Kare 2025: अपने आधार कार्ड मे फोटो इस तरह बदलें
- Online Driving Licence Kaise Banaye 2025 : खुद से ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करें
आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर कैसे चेंज करें | Aadhaar Card Mobile Number Update Process (Step-By-Step 2026)
ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर बदलने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करे।
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Aadhaar App को डाउनलोड & इंस्टॉल कर लेना है।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद फिर इसे ओपन करे।

- फिर मांगी गई सभी परमिशन को दे देना हैं।
- इसके बाद ऐप फीचर्स दिखाई देंगे, फिर आपको “I’m ready with my Aadhaar” पर क्लिक करना है।

- इसके बाद अपना आधार नम्बर दर्ज करें फिर Continue के बटन पर Click करे।

- आपके समाने Terms & Conditions आ जाएंगी आपको चेक बॉक्स पर टिक कर Proceed पर क्लिक करना है।
- अब आप सिम सिलेक्ट करे जिससे एक SMS भेजेगा, जिसमें आपके सिम में एसएमएस पैक या रीचार्ज होना चाहिए।

- इसके बाद Continue To Face Authentication करे।
Face Authentication करें
- अब आपको Face Authentication करना होगा, करने के लिए “Initiate Face Authentication” क्लिक करना है।

- अब आप कैमरा के सामने अपना Face लाए और अपनी आंखे blink कर ऑथेंटिकेशन पूरा करे।
- उसके बाद आपको 6 अंक का पिन बना लेना है, जिसमें बाद मे इसी पिन को आप डालकर लॉगिन कर पाएंगे।

- इसके बाद आपके समाने आधार का डैशबोर्ड आ जाएगा, फिर आप स्क्रोल करे।

- आपको Services का विकल्प मिलेगा, जिसमें “My Aadhaar Update” पर क्लिक करें।

- इसके बाद “Mobile Number Update” पर Click करे।

- फिर एक नया स्क्रीन आएगा जिसमें फीस, स्टेप्स की जानकारी मिलेंगी, आप Continue पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर OTP आएगा, उस Otp को दर्ज कर Submit करे।
New Mobile Number दर्ज करें
- फिर जिस नम्बर को लिंक करना चाहते हैं New Mobile Number में दर्ज करें।

- इसके बाद नए मोबाइल नम्बर में Otp आएगा, उस Otp को डालकर Verify पर Click करे।
- फिर आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना हैं, Face Authenticate क्लिक करें।

- इसके बाद Instructions आ जाएंगे, फिर चेक बॉक्स पर टिक कर Proceed के बटन पर क्लिक करें।

- अब आप अपना फेस कैमरा में लाए और अपनी आंखे blink कर ऑथेंटिकेशन पूरा करे।
Payment Complete करे
- इसके बाद आपको शुल्क का भुगतान करना है, जिसमें आपसे ₹75 pay करना हैं।
- जिसके लिए आप Proceed to Pay पर Click करे, फिर आपके समाने Payment Getway आ जाएगा जिसे Confirm and pay पर क्लिक करना है।
- पेमेंट आप किसी भी तरीकों से कर सकते हैं जैसे – UPI, Cards, Internet Banking, Wallet कर ले।
- आपको पेमेंट कम्प्लीट कर देना हैं, पेमेंट कम्प्लीट करने के बाद Successully Submit हो जाएगी।
- इसके बाद 7 दिन के अंदर आपके Aadhaar Card में नया Mobile Number Change / Update हो जाएगा।
- अगर आप चाहें तो Download Acknowledgement स्लिप कर सकते हैं।
तो इस तरह आप बहुत ही आसानी से 2026 में घर बैठे Online Aadhaar Card Me Mobile Number Change कर सकते हैं। आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं हैं, इसी ऐप से आप Address Update, Name Update और Email Id Update कर पाएंगे।
आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आप स्टेट्स चेक करना चाहते हैं कि आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट हुआ है या नहीं इसके आपको इन स्टेप्स को फोलो करें।
- आपको Aadhaar App में लॉगिन करना हैं।
- फिर डैशबोर्ड में स्क्रोल करें वहा पर Services के ऑप्शन में My Aadhaar Update पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद नीचे My Past Update के ऑप्शन में आपको स्टेटस दिख जाएगा।
- तो इन आसान स्टेप्स को फोलो करके आधार कार्ड में नया मोबाइल नम्बर लिंक हुआ है या नहीं इसका स्टेट्स चेक कर सकते हो।
Aadhaar Card में Mobile Number Change करते समय ध्यान रखें
- फेस ऑथेंटिकेशन सही से करे, 3 बार से ज्यादा failed होने पर problem आ सकती हैं।
- नया मोबाइल नम्बर वहीं अपडेट करे जो आपके पास सक्रिय रहें।
- आपको Otp ध्यानपूर्वक तुरंत दर्ज करना चाहिए।
- पेमेंट करते समय ऐप बंद या रिफ्रेश न करें नहीं तो पेमेंट Failed हो जाएगा।
FAQs – Aadhaar Card Me Mobile Number Change Kare
क्या आधार रजिस्टर मोबाइल नम्बर के बिना नया मोबाइल नम्बर अपडेट हो सकता है?
जी नहीं, ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार रजिस्टर मोबाइल होना चाहिए क्योंकि उसमे ओटीपी आता है।
ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट कर सकते हैं
जी हां आप आधार ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट / चेंज करने की फीस कितनी हैं।
आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट / चेंज करने की फीस ₹75 रुपये हैं।
आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर चेंज होने में कितना समय लगता हैं।
आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर चेंज होने में 7 दिन से कम का समय लगता हैं।
निष्कर्ष –
अगर आप घर बैठे Aadhaar Card में Mobile Number Change / Update करना चाहते हैं तो आप आसानी से चेहरे से अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए आपको Aadhaar Seva Cendra नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब आप Online Aadhaar Me Mobile Number Change कर सकते हैं, आशा करते हैं यह जानकारी आपको समझ आ गयी होगी। अगर आप ऊपर दिए स्टेप्स को फोलो करके आसानी से Aadhaar Mobile Number Update 2026 कर पाओगे।















