NSP OTR Registration Online 2025: NSP छात्रवृत्ति के लिए OTR रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

Published On: July 2, 2024
Follow Us
NSP OTR Registration 2024 kaise kare

NSP OTR Registration Online: सेंट्रल गवर्नमेंट ने National Scholarship Portal लांच किया है जिससे छात्र छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं यदि आप स्टूडेंट हो और आप छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हो, तो इसके लिए आपको National Scholarship Portal मे जाकर अप्लाई करना होगा। जो स्टूडेंट NSP Scholarship Portal के जरिये वर्ष 2025-26 मे लाभ लेना चाहते है, आपको बता दे कि NSP OTR Registration 2025 मे करना होगा। 

छात्र को लाइफ मे एक बार NSP OTR Registration करना पडेगा। तो इस पोस्ट मे आप जानेंगे की NSP OTR Registration 2025 में आवेदन कैसे करे, आइए जानते हैं।

एनएसपी ओटीआर (NSP OTR) क्या है?

OTR का फुल फॉर्म है One Time Registration ये 14 डिजिट का यूनिक नम्बर होता है, जो आधार नम्बर से eKYC और Face Authentication के जरिये पूरा होता है। जो भी स्टूडेंट NSP Scholarship Portal के जरिये छात्रवृत्ति स्कीम के लिए अप्लाई करेगा। तो उस छात्र को सबसे पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बिना आप National Scholarship के लिए आवेदन नही कर सकते है। OTR Registration लाइफ मे सिर्फ एक बार ही अप्लाई करना होता है। उसके बाद आपको यूनिक नम्बर मिल जाता हैं उसी यूनिक नम्बर से हर बार आप छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

NSP OTR Registration के जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोइबाइल नम्बर ( जो आधार कार्ड मे लिंक हो )
  • ईमेल आईडी

NSP OTR Registration 2025-26 करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फोलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट Scholarships.gov.in पर जाए।
  • अब आपको होमपेज पर ‘Get your OTR’ दिखेगा फिर Apply now पर क्लिक करे।

  • एक नया पेज खुलेगा, फिर Regiter yourself पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक मोबाइल नम्बर और कैप्चा भर कर Verify पर क्लिक करे।
  • अपना आधार नम्बर भर कर Get OTP पर क्लिक करके आपके आधर लिंक मोबाइल नम्बर पर एक OTP आयेगा, भर देना है, फिर कैप्चा भर कर Verify पर क्लिक करे।
  • अब आपके आधार से जानकारी ले लेगा जैसे फोटो, नाम आदि।
  • आपको अब कुछ जानकारी भर कर फिर कैप्चा को भर दे फिर Finish पर क्लिक करे।
  • एक रेफरेंस नम्बर मिल जायेगा, इस रेफरेंस नम्बर को नोट कर ले।

NSP OTR Face Authentication कैसे करे?

इसके बाद आपको Face Authentication करना होगा, Face Authentication करने के किए आपको अपने मोबाइल मे दो ऐप डाउनलोड करना होगा।

  • सबसे पहले आपको Play Store से AadhaarFace RD App को डाउनलोड करे।
  • दूसरा ऐप NSP OTR App को Play Sotre से डाउनलोड कर ले।
  • अब आपको NSP OTR App को खुले eKYC by FaceAuth पर क्लिक करे।
  • आपको रिफरेंस नम्बर और ओटीपी भर के Next पर क्लिक करे।
  • इसके बाद ‘Procced for Authentication’ के बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपका कैमरा खुल जायेगा, कैमरा मे अपना चेहर लाये और Face Authentication को पूरा कर ले।
  • अब आपको OTR Number मिल जाता है। अब लोगिन कर सकते है।

तो इस तरह आप आसानी से NSP OTR Registration कर सकते हैं, फिर इसके बाद आप छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

DBT Enable Disable Status Check: बैंक खाते में डीबीटी स्टेटस कैसे चेक करें

निष्कर्ष:

तो इस तरह से आप आसानी से National Scholarship Portal से OTR Apply कर सकते है OTR नम्बर मिलने के बाद NSP Scholarship के लिए अप्लाई कर सकते है। आपको बता दें कि Scholarship आवेदन सिर्फ एक ही जगह पर करना है अगर State वाले में करना चाहते हैं या Central में एक में अप्लाई कर सकते हैं।

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.