Online Driving Licence Kaise Banaye 2026: खुद से ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करें

Published On: November 20, 2025
Follow Us
Online Driving Licence Kaise Banaye 2025 : ऑनलाइन खुद से ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करें

Online Driving Licence Kaise Banaye: भारत में वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत जरूरी है, बिना लाइसेंस के आप गाड़ी नहीं चला सकते जिससे आपको जुर्माना या सजा हो सकती हैं। यदि आप Driving Licence Apply करना चाहते हैं तो लाइसेंस बनवाना पहले से अब आसान हो गया है, आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन आसानी से Driving Licence बनवा सकते हैं।

इस आर्टिकल मे हम आपको बताएंगे कि Online Driving Licence Kaise Banaye, अप्लाई प्रोसेस, दस्तावेज, फीस और टेस्ट की जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।

Table of Contents

Name Of ArticleOnline Driving Licence Kaise Banaye
Type Of ArticleLatest Update 2026
Apply ProcessOnline
Feesदो पहिये और चार पहिये के ₹2000 (फीस अलग अलग राज्यों में अलग हो सकती है)
Practical TestRTO Office में जाकर
Official Websiteparivahan.gov.in

Driving Licence यानी जिसे DL भी कहां जाता है यह एक तरह का दस्तावेज है जो वाहन चलाने के लिए अनुमति देता है, इसके बिना वाहन चलाना Motor Vehicle Act 1988 के अनुसार दण्डनीय अपराध है। जैसे कि – यदि आपके पास कोई गाड़ी है और आप गाड़ी सड़क पर चलाते हैं

तो गाड़ी चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। भारत में ड्राइविंग लाइसेंस को Regional Transport Office (RTO) द्वारा जारी किया जाता हैं।

Driving Licence Online Apply Kaise Kare

भारत सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिसे आप अपने मोबाइल से ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आपने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर लिया है और अब Driving Licence बनाना चाहते हैं तो आपको परिवहन सेवा पोर्टल पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

फिर आपको RTO Office मे जाकर प्रेक्टिकल टेस्ट देने के बाद लाइसेंस बन जाता है फिर आप इसी पोर्टल से लाइसेंस को डाउनलोड भी कर सकते हैं चलिए आपको अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस Step By Step बताते हैं।

  • यह एक सरकारी दस्तावेज है।
  • इससे यह साबित होता है कि आप गाड़ी चलाना जानते हैं।
  • एक्सीडेंट या चेकिंग में पुलिस आपसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगती हैं।
  • जब आप Insurance Claim करते है तब आपसे ड्राइविंग लाइसेंस देना होता है।
  • इसके अलावा आपसे अन्य सरकारी कार्यो के लिए Driving Licence (DL) मांगा जाता है।
आधारलर्निंग लाइसेंसड्राइविंग लाइसेंस
वैधता6 महीने20 वर्ष (या उम्र के अनुसार)
उद्देश्यवाहन सीखने के लिएस्थायी ड्राइविंग के लिए
टेस्टऑनलाइन केवल टेस्टव्यावहारिक ड्राइविंग टेस्ट
जरूरतड्राइविंग लाइसेंस से पहले जरूरीलर्निंग लाइसेंस होने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस बनता हैं

यदि आप ने लर्निंग लाइसेंस बनवा लिया है और अब Driving Licence बनवाना चाहते हैं तो आप घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।

अगर आपका अभी तक Learning Licence नहीं बना है तो इसे आप ऑनलाइन आसानी से बना सकते हैं लर्निंग लाइसेंस बनने के बाद फिर आप Driving Licence के लिए Online Apply कर सकते हैं यदि आप लर्निंग लाइसेंस अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ये आर्टिकल पढ़े जिसमें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस बताया गया हैं, Learning Licence Kaise Banaye Online – Step By Step Guide

यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पात्रता होनी चाहिए।

  • आप भारत के निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • यदि आपकी उम्र 16 -17 वर्ष हैं तो माता-पिता के सहमति से बिना गियर वाले 50 CC से कम वाले वाहन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।
  • आवेदक को गाड़ी चलाना आना चाहिए।
  • आपको ट्राफिक नियमों और संकेतों को पता होना चाहिए
  • वैध Learning Licence आपके पास होना चाहिए।
  • आप कम से कम आठवीं कक्षा तक उत्तीर्ण की हों।

घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने से पहले आपको ये जरूरी डॉक्युमेंट्स तैयार कर लेना हैं।

  • Aadhaar Card / Voter Id / Passport
  • Age Proof: Birth Certificate / 10th Certificate / Pan Card
  • Address Proof: Passport / Electricity bill / Ration Card / Bank Passbook
  • Passport Size Photo
  • Signature

दोस्तो ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) भारत में कई प्रकार के होते हैं जिसमें आपको अपने जरूरत के अनुसार बनवा सकते हैं।

लाइसेंस के प्रकारवाहन के प्रकार
MCWGमोटरसाइकिल बिना गियर (ऐक्टिवा, स्कूटी आदि)
MCW मोटरसाइकिल गियर वाले (बाइक आदि)
LMVLight Moter Vehicle चार पहिये वाहन (Car आदि)
HGMVHeavy Goods Moter Vehicle
HPMVHeavy Passenger Moter Vehicle
Commercial Licenceट्रक, बस, टैक्सी आदि।

किसी भी राज्य का ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फोलो करें।

  • ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सबसे पहले आप परिवहन पोर्टल parivahan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर Drivers / Learners License पर क्लिक करना हैं।
Parivahan Portal Se Driving Licence Apply

  • अब आपको Select State Name पर क्लिक कर अपना State (राज्य) सेलेक्ट कर लेना हैं।
Driving Licence Parivahan Portal

  • इसके बाद आपके समाने कुछ इस तरह डैशबोर्ड आएगा, आपको “Apply for Driving Licence” पर Click करना है।
Driving Licence Online Apply In Hindi

  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें सभी स्टेप्स आ जाएंगे, कि आपको कौन-कौन से स्टेप्स पूरा करना है Continue पर क्लिक करें।
Driving Licence Online Apply Steps

  • अब आपको अपना “Learner’s Licence Number” और “Date of Birth” सेलेक्ट कर Ok पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फिर से Captcha डालकर Generate OTP पर क्लिक कर देना हैं।
Application for Driving Licence

  • उसके बाद आपके मोबाइल नम्बर Otp आएगा उस ओटीपी को दर्ज कर फिर Captcha डालकर Submit OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी सभी डिटेल्स आ जाएंगी आपको कुछ भरने की जरूरत नहीं है, नीचे आपको सिलेक्ट करना है आप किस तरह का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हैं आप दूसरे बॉक्स मे Add कर देना हैं फिर Submit करें।
  • इसके बाद आपके समाने Application Reference Slip आ जायेगा, इस स्लिप को आप डाउनलोड कर लेना हैं फिर Next पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपको Captcha डालकर Submit पर कर देना है, आप दिखाई देगा की आप पहला स्टेप कम्प्लीट हो जाएगा।
  • इसके बाद दूसरा स्टेप मे आपको दस्तावेज को अपलोड करना हैं।
  • डॉक्युमेंट अपलोड करने के लिए आप Proceed के बटन पर क्लिक करे।
  • फिर आपको Ok के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • Document सेक्शन में आना हैं यहां पर आपको 2 डॉक्युमेंट अपलोड करना होगा, पहला Learning Licence की फोटो दूसरा एक Address Proof अपलोड करना है।
  • अब आप एक-एक कर डॉक्युमेंट अपलोड कर देना हैं आपको ध्यान देना है कि डॉक्युमेंट की Size 500kb ज्यादा न हो।
  • दोनों दस्तावेज अपलोड करने के बाद Next के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, इसके लिए Proceed पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके समाने फीस आ जाएगी की आपको कितनी Fees देनी हैं ये Fees अलग अलग राज्यों के हिसाब से हो सकती हैं।
  • पेमेंट करने के लिए bank Getway सेलेक्ट करे, फिर Captcha भरकर Pay Now पर Click करना है।
  • आपको पेमेंट कम्प्लीट कर देना है, पेमेंट की Receipt Download कर लेना है।
  • फिर आपको home के बटन पर क्लिक कर होम पेज पर आ जाना है।
  • होम पेज पर Application Status पर क्लिक करना है, फिर आपको Application Number और date of Birth दर्ज कर Captcha डालकर Submit करना है।
  • इसके बाद वर्तमान Application Status आ जाएगा, अब आपको ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए Slot book करना होगा।
  • ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट बुक करनी होगी यानी जिस भी date और Time पर RTO OFFICE में जाकर ड्राइविंग टेस्ट देना चाहते है, Appointment बुक आप 11:00 बजे के बाद ही बुक कर सकते हैं।
  • Appoinments बुक करने के लिए Proceed पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Application Number या Learner Licence Number दर्ज कर Submit करना है।
  • अब आप कौन-कौन से गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहे उसकी लिस्ट आ जाएगी।
  • कौन से वाहन के लिए चलाके टेस्ट देना चाहते है उसको सेलेक्ट करे।
  • फिर आप PROCEED TO BOOK पर क्लिक करे, इसके बाद आपके समाने कैलेंडर आ जाएगा, इसमे आपको जो भी डेट ग्रीन है वो Available है।
  • इसके बाद जिस भी तारीख को Appointment बुक करना है वह डेट चुनें और टाइमिंग चुनें Book Slot पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर OTP आएगा, Otp डाल देना है।
  • उसके बाद आपके सामने Appointment Preview आ जाएगा “Confirm to Slot book” पर Click करना है।
  • इसके बाद Appointment Slip आ जाएगी आपको इस स्लिप को Print या डाउनलोड करना लेना है।
  • इसके बाद Driving Licence Online Apply करने का प्रोसेस Complete हो जाएगा।
  • आपको सभी स्लिप और ओरिजिनल दस्तावेज RTO Office मे लेकर जाना है ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए।
  • ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आपको जिस भी वाहन का सिलेक्शन किया है वहीं वाहन लेकर जाना है वहा पर गाड़ी चला के दिखाना है। जिसमें आपको ट्राफिक नियमों और संकेतों की जानकारी होनी चाहिए।
  • इसके बाद आपको RTO Office में ये जरूरी दस्तावेज ले जाना है।
  • फॉर्म अप्लाई करते समय जितने स्लिप डाउनलोड किया हुआ है आपको उनको प्रिंट करवा लेना है। जैसे Application Form, Print Form 1, Application Reference Slip, Appoinments Slip, Payment Receipt और Learner Licence.
  • और साथ ही पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक फोटो ये सभी RTO Office मे उसी date और Time पर जाना है।
  • वहां पर टेस्ट देना हैं अगर आप टेस्ट में पास हो जाते हैं तो Driving Licence अप्रूव्ड हो जायेगा, कुछ दिनों के बाद आपके घर के पते पर डाक द्वारा Driving Licence आ जाएगा।
  1. अगर आप अपनी Application का Status जानना चाहते हैं तो आपको parivahan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद Drivers / Learners License पर क्लिक करना हैं।
  3. उसके बाद अपना State सिलेक्ट करे।
  4. अब डैशबोर्ड मे Application Status पर क्लिक करना है।
  5. फिर आपको Application Number और date of Birth डालकर एप्लीकेशन स्टेट्स चेक कर सकते है।

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करना चाहते है तो आसानी से डाउनलोड कर सकते है, ड्राइविंग लाइसेंस को आप Parivahan Seva Portal, Digilocker या mParivahan App से आसानी से Download कर सकते हैं।

mparivahan App से Driving Licence डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले mparivahan App अपने मोबाइल डाउनलोड & इंस्टॉल कर ले।
  • फिर ऐप को ओपन कर Create Account पर क्लिक कर Account बना ले।
  • इसके बाद My Virtual DL के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आप अपना Driving Licence (DL) Number और date of Birth डालकर Add my Driving Licence पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नम्बर Otp आएगा, उस Otp को डालकर Submit करें।
  • इसके बाद आपका Driving Licence Download हो जाएगा, जब भी जरूरत पड़े तो यही दिखा देना है।

यदि आप mparivahan App या Digilocker से ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करते है तो आपको फिजिकल लाइसेंस रखने की कोई जरूरत नहीं इसमे पूरी तरह से वैलिड होता है।

क्या ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

जी हां आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

क्या लर्निंग लाइसेंस के बिना ड्राइविंग लाइसेंस बन सकता हैं?

जी नहीं, लर्निंग लाइसेंस के बिना आप ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकते। इस लिए पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाना होता हैं फिर एक महीने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस कितने दिनों में आता हैं?

ड्राइविंग लाइसेंस अप्रूव होने के बाद 10-15 दिनों में आपके घर के पते पर आ जाता हैं।

क्या सभी राज्यों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, परिवहन सेवा पोर्टल से आप सभी राज्यों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं, बस आपको प्रैक्टिकल टेस्ट देना होता है।

आपने इस आर्टिकल के माध्यम से जाना 2026 में Driving Licence Kaise बनाया जाता हैं आप घर बैठे परिवहन सेवा पोर्टल से ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं, बस आपको RTO Office में जाकर एक छोटा-सा Practical Test देना होता है उसके बाद आपका लाइसेंस बन जाता है, बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले आपके पास वैध Learning Licence होना जरूरी हैं।

आशा करते हैं आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी अगर आयी होतो अपने दोस्तों के साथ Share करे और ऐसे ही Sarkari Yojana से जुड़ी जानकारियां पाने के लिए रोजाना Adexmonet.online ब्लॉग पर आते रहें, इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद.

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.