UPI Circle Phonepe: अब बिना बैंक अकाउंट के कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

Published On: May 3, 2025
Follow Us
UPI Circle Phonepe: अब बिना बैंक अकाउंट के कर सकेंगे UPI पेमेंट

UPI Circle Phonepe 2026: दोस्तों आज के समय में डिजिटल लेन-देन काफी जोरों शोर से बढ़ता जा रहा हैं, डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है लेकिन अभी भी कुछ लोग है जो डिजिटल लेन-देन नहीं करते क्योंकि की उनके पास बैंक अकाउंट नहीं होता है। उन लोगों के लिए खुशखबरी है PhonePe ने एक नया फीचर्स लॉन्च किया है

जिसका नाम है “UPI Circle” जिसकी मदद से बिना किसी बैंक अकाउंट के UPI पेमेंट कर सकेंगे। कोई अपने यूपीआई अकाउंट से डिजिटल पेमेंट करने की इजाजत दे सकता है तो चलिए जानते हैं कि UPI Circle Phonepe क्या है और UPI Circle का प्रयोग करके बिना बैंक अकाउंट के पेमेंट कैसे करते हैं पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बतायेंगे।

यूपीआई सर्कल को NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा लॉन्च किया गया है, यह एक प्रकार का पेमेंट करने का नया तरीका है। UPI Circle का फीचर्स उन लोगों के लिए हैं जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है, और वह डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं तो उनके लिए यह फीचर फायदेमंद है। क्योंकि यह फीचर्स यूपीआई पेमेंट करने के लिए एक ही बैंक खाता का प्रयोग कर सकते है। जैसे कि आपके फैमिली मेंबर में किसी एक के पास बैंक नहीं है तो जिसकी पास बैंक है

वो उस व्यक्ति को UPI Circle में Add कर लेना फिर पेमेंट कर सकेंगे यानी किसी को अपने यूपीआई को एक्सेस दे देना जिससे वह पेमेंट कर सके हालांकि वह ज्यादा बड़ा Amount का पेमेंट नहीं कर सकता वह थोड़े Amount का पेमेंट कर सकता है। यदि इस फीचर्स का लाभ लेना चाहते हैं तो आइए स्टेप बाई स्टेप जानते हैं।

यदि आप यूपीआई सर्कल फीचर्स का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको यह समझना होगा कि प्राइमरी यूजर और सेकेंडरी यूजर कौन है।

प्राइमरी यूजर : वह यूजर हैं जिसका बैंक अकाउंट होता है और UPI Circle को मैनेज करता हैं जैसे UPI Circle में किसी को Add करना, हटाना हो, ट्रांजेक्शन को मैनेज करना आदि कर सकता है। प्राइमरी यूजर यूपीआई सर्कल में अधिकतम 5 लोगों को Add कर सकता है।

सेकेंडरी यूजर : वह यूजर जिसको प्राइमरी यूजर ने जोड़ा हो, वह आपके फैमिली मेंबर, दोस्त हो सकता है इनको बैंक अकाउंट लिंक करने की आवश्यकता नहीं होती है। ये प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट से ही पेमेंट कर सकेंगे।

जब प्राइमरी यूजर किसी सेकेंडरी यूजर ऐड करते समय उसे मिलते हैं 2 ऑप्शन पहला है पार्शियल डेलिगेशन मोड दूसरा है फुल डेलिगेशन मोड चलिए इन दोनों के बारे में जानते हैं।

पहला- फुल डेलिगेशन मोड: यदि इस ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं तो सेकेंडरी यूजर को Monthly (हर महीने) के लिए ट्रांजेक्शन को तय कर सकते हैं, जो अधिकतम 15,000 रुपए सेट कर सकता है। सेकेंडरी यूजर एक बार में ₹5,000 ही बिना किसी UPI Pin के ट्रांजेक्शन कर सकता है।

UPI Circle Monthly Limit

दूसरा – पार्शियल डेलिगेशन: इस ऑप्शन में सेकेंडरी यूजर पेमेंट कर सकते है लेकिन प्राइमरी यूजर को UPI पिन डालना होगा, तभी पेमेंट Success होगा।

  • यूपीआई सर्कल की मदद से दूसरे लोगों को UPI Id यानी ट्रांजेक्शन करने के लिए परमिशन दे सकता है, जिससे बिना बैंक के पेमेंट कर सके।
  • यूपीआई सर्कल में आप अपने परिवार और दोस्तों को सर्कल में Add कर सकते हैं।
  • सेकेंडरी यूजर के आप प्रति महीने लेनदेन को तय कर सकते हैं।
  • UPI Circle पेमेंट करने का आसान और सुरक्षित तरीका है।
  • यूपीआई सर्कल का प्रयोग किसी भी UPI ऐप्लिकेशन में आसानी से कर सकते हैं। जैसे BHIM UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm आदि।

यूपीआई सर्कल सभी UPI एप्लीकेशन में मिल जायेगा, लेकिन हम आपको Phonepe में UPI Circle फीचर एक्विवेट कैसे करते हैं ये बतायेंगे यदि आप Phonepe UPI Circle सेटअप करने का प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बतायेंगे।

  • यूपीआई सर्कल का उपयोग करने के लिए सबसे पहले PhonePe ऐप ओपन करें।
  • फिर होमपेज पर Mange Payment में UPI Circle वाले ऑप्शन कर Click करें।
How To Use Upi Circle

  • इसके बाद Invite Secondary Contact के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सेकेंडरी यूजर यानी जिसको बैंक साझा करना चाहते हैं उसका मोबाइल नम्बर सेलेक्ट करें।
  • फिर आप सेकेंडरी यूजर की UPI id या QR Code Scan करें।
  • इसके बाद सेकेंडरी यूजर के पास Invitation जायेगा, सेकेंडरी यूजर को Invitation Accept करना हैं।
Phonepe upi circle Invitation

  • इसके बाद वह आपके UPI Circle में जुड़ जायेगा, अब वह कहीं भी पेमेंट कर सकता हैं हालांकि वह आपको पहले पेमेंट अप्रूव करना होगा, तभी पेमेंट कम्प्लीट होगा।
  • तो इस प्रकार से बिना बैंक अकाउंट वाले लोगों को UPI Circle में ऐड कर उन्हें अपना बैंक साझा कर सकते हैं।फिर वह पेमेंट कर सकता है।

अन्य यूपीआई एप्लीकेशन की बात करे तो नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी UPI ऐप्स के लिए UPI Circle का फीचर लाया हैं आप जो भी यूपीआई इस्तेमाल कर रहे हैं आपको उसी में यूपीआई सर्कल मिल जायेगा। यदि नहीं दिखाई दे रहा है तो पहले उस ऐप को प्ले स्टोर से अपडेट कर ले, फिर जाकर चेक करें।

निष्कर्ष :

आप ने जाना कि UPI Circle क्या है और कैसे यूज करना है, इसको उपयोग करने पर क्या लाभ होगा ये सब हमने ऊपर बताया है। UPI Circle की मदद से जिसके पास बैंक अकाउंट नहीं है उसे पेमेंट करने का सुविधा देता है। जैसे कि आपके परिवार या दोस्त में जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं हैं तो आप UPI Circle जोड़ देना है फिर वह डिजिटल पेमेंट कर सकता है और प्राइमरी यूजर उस पेमेंट को देख सकता है। इस फीचर में सुरक्षित और आसान बनाया गया है।

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.