CIBIL Score क्या होता हैं और Free Me Kaise Check Kare? (2025 Guide)

Published On: August 20, 2025
Follow Us
CIBIL Score Kya Hota Hai Aur Free Me Kaise Check Kare? (2025 Guide)

Free Me CIBIL Score Kaise Check Kare 2025: दोस्तों आज के समय में बैंक से लोन ले या क्रेडिट कार्ड ले तो सबसे पहले CIBIL Score चेक किया जाता हैं सिविल स्कोर यानी क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर तब आपको बैंक या किसी Financial Instustion से लोन, क्रेडिट कार्ड आसानी से मिलता हैं। तो ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल अक्सर होता है कि CIBIL Score Kya Hota Hai Aur Free Me Kaise Check Kare? अगर आपको यह जानना हैं

तो इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बतायेंगे की CIBIL Score क्या हैं? और फ्री में कैसे चेक करें, Benefits, सिविल स्कोर कम हैं तो Score कैसे अच्छा करें आइए जानते हैं।

सिविल स्कोर जिसे क्रेडिट स्कोर भी कहां जाता हैं यह वह स्कोर होता है जो तीन डिजिट का 300 से 900 तक होता हैं, यह नम्बर आपके फाइनेंशियल रिपोर्ट को दिखाता है कि आपको लोन देना चाहिए या नहीं। यह रिपोर्ट आपके पिछले 6 महीनों में Credit History और repayment Behaviour को दिखाता हैं।

अगर आप पहले लिया हुआ लोन या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर Pay कर दिया है तो आपका सिविल स्कोर अच्छा बना रहता हैं और अगर समय पर लोन नहीं जमा किया हैं तो क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है उसके बाद आपको लोन मिलने की संभावना कम हो जाती हैं।

  • सिविल स्कोर अगर 750+ है तो आपको लोन और क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाता है।
  • यदि Score 650 से नीचे हैं तो आपको बैंक या किसी Financial Institustion से लोन मिलना संभावना कम हो जाती हैं।
CIBIL ScoreStatusBank/Loan Approval Chances
300-550POORबहुत मुश्किल
550-650AVERAGEलिमिटेड चांस
650-750GOODमध्यम मौका
750-900EXCELLENTआसानी से अप्रूवल

सिविल स्कोर बनने में कई सारे फैक्टर्स पर आधारित होता हैं। जैसे –

  • Payment History (35%) – यदि आप लोन, क्रेडिट कार्ड लिया है तो क्या उस बिल को समय पर चुकाया हैं।
  • Credit Utilization (30%) – आपका जितना Credit लिमिट हैं उसका कितना खर्च किया हैं।
  • Credit Mix (10%) – लोन दो तरह के मिलते हैं सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन क्रेडिट स्कोर के लिए काफी अच्छा रहता हैं।
  • Credit Age (15%) – इसके ये देखा जाता हैं कि आपका Credit अकाउंट कितना पुराना हो चुका हैं।
  • Inquiries बार-बार पूछताछ (10%) – आप नए लोन, क्रेडिट कार्ड लेने के लिए कितने बार बैंक या फाइनेंशियल Institustion में अप्लाई किया हैं। ज्यादा बार अप्लाई करने पर आपके स्कोर पर बुरा असर पड़ता हैं।
CIBIL Score Kya Hota Hai Aur Free Me Kaise Check Kare? (2025 Guide)

यदि आप घर बैठे ऑनलाइन अपना सिविल स्कोर चेक करना चाहते हैं तो आप बहुत आसानी से अपना CIBIL Score Check कर सकते हैं और कोई ऐसा लोन जो आपने नहीं लिया तो उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं। फ्री में सिविल स्कोर चेक करने के लिए आपको कई तरीकों से चेक कर सकते हैं जैसे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, CIBIL, TransUnion CIBIL इसके अलावा आप Google Pay, PhonePe आदि से अपना क्रेडिट स्कोर चेक किया जा सकता हैं चलिए स्टेप बाई स्टेप चेक करने का प्रोसेस जानते हैं।

CIBIL Score Check करने के लिए हमने आपको ऊपर कई तरीके बताया हैं आप किसी भी तरीकों से स्कोर चेक कर सकते है, लेकिन हम आपको cibil.com वेबसाइट से चेक करने का प्रोसेस जानते हैं।

  • सबसे पहले आप CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट www.cibil.com पर जाएं।
  • इसके बाद आपके समाने कुछ इस तरह दिखाई देगा, अब आप “Get your free CIBIL Score & Report” पर क्लिक करें।
CIBIL Score Free Check

  • अब आपको नया अकाउंट बनाने के लिए एक फॉर्म आ जायेगा, जिसमें आपको अपनी बेसिक डिटेल्स भरना हैं।
CIBIL Account Create Process

  • ईमेल आईडी – आप अपनी ईमेल आईडी दर्ज कर देनी हैं।
  • पासवर्ड बनाएं – अब आप एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं कुछ इस तरह उदाहरण – Name@1234
  • अपना नाम – इसमे आप अपना नाम दर्ज करें जैसे अगर आपका नाम Rohit Kumar हैं तो आप First Name में Rohit और Last name में Kumar डाले।
  • आईडी चुनाव (ID) – इसके बाद अपनी एक आईडी चुनें और उस आईडी का नम्बर दर्ज करें। (id में PAN Card ही सिलेक्ट करें)
  • जन्मतिथि – आपको अपनी जन्मतिथि भर देना हैं।
  • पिन कोड- इसके बाद अपना Pincode डाल देना हैं।
  • मोबाइल नम्बर – अपना चालू मोबाइल नम्बर दर्ज करें, जिसमें Otp मंगाना चाहते हैं।
  • फिर इसके बाद आप “Accept and Continue” के बटन पर Click करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर OTP आएगा उस Otp को डाल कर Continue पर क्लिक करें।
  • अब आपको Additional information की जानकारी दे देना हैं।
  • फिर इसके बाद Sign up Successully का मैसेज दिखाई देगा।
  • फिर आप Go to Dashboard के बटन पर क्लिक करना हैं।
CIBIL Score Check

  • इसके बाद आपके समाने CIBIL Score दिखाई देगा।
Credit Score Improve Kaise Kare

  • इसके अलावा आप सभी डिटेल्स देख सकते हैं जैसे क्रेडिट हिस्ट्री, आपके लोन कितने चल रहे और कितने लोन बंद हो गए हैं।
  • तो इस तरह आप आसानी से अपना CIBIL Score Check कर सकते हैं और क्रेडिट हिस्ट्री भी देख सकते हैं।

आपको बता दें कि आप बैंक और Fintech Apps से फ्री में अपना CIBIL Score चेक कर सकते हैं।

  • Google Pay
  • PhonePe
  • Paytm
  • ICICI Bank iMobile Pay App
  • HDFC Mobile Banking App
  • Paisabazar
  • आदि।

आप इन तरीकों से अपना सिविल स्कोर देख सकते हैं, चलिए PhonePe Se CIBIL Score Check करने का प्रोसेस बताते हैं।

  • फोनपे ऐप से सिविल स्कोर चेक करने के लिए सबसे पहले PhonePe App को ओपन करें।
  • फिर होमपेज पर Loans वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Get Free Credit Score दिखाई देगा, Check Now पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद पूछी गई अपनी जानकारियां भर कर Cibil Score देख सकते हैं।

अगर आप गूगल पे की मदद से अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना चाहते हैं तो आप आसानी से स्कोर देख सकते हैं इसके लिए इन स्टेप्स को फोलो करें।

  • Google Pay ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद नीचे “Check Your CIBIL Score for free” पर क्लिक करें।
  • फिर से Check your score now क्लिक करें।
  • अब आप अपना नाम लिखे जैसा पैन कार्ड पर लिखा हैं, फिर Continue पर क्लिक करना है।
  • फिर इसके बाद Additional Information दे देना है।
  • उसके बाद आपका सिविल स्कोर देखने को मिल जाएगा।
  • तो इस प्रकार से आप आसानी से अपने मोबाइल फोन से Google Pay app से फ्री में CIBIL Score चेक कर सकते हैं।
  • अगर आप लोन, क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो उससे पहले आपको पता चल जाएगा कि लोन मिलेगा की नहीं।
  • कोई ऐसा लोन या क्रेडिट कार्ड जो आपने नहीं लिया फिर भी वो दिखा रहा हैं, तो उसे रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • इससे पता चलता रहेगा कि आपका CIBIL Score अच्छा हैं या खराब हो रहा है।

यदि आप सिविल स्कोर चेक करने जा रहे हैं तो आपके पास ये जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड
  • Excellent 750+ से ज्यादा होने पर आपको जल्दी और आसानी से लोन मिल जाता है कम ब्याज दर पर
  • Average 650-750 इसके बीच में स्कोर हैं तो आपको लोन मिलेगा लेकिन ज्यादा ब्याज दर लगेगा।
  • Poor 650 से नीचे हैं तो इसमे लोन मिलने की संभावना नहीं होती है और आप लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो लोन रिजेक्ट हो सकता है।

यदि आपने अपना क्रेडिट स्कोर चेक किया है और क्रेडिट स्कोर खराब है तो आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है आप इन तरीकों को अपनाकर स्कोर अच्छा Improve कर सकते हैं।

  • आप लोन और क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर Pay करें।
  • जितनी क्रेडिट लिमिट हो उससे कम ही खर्च करें।
  • बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए Apply न करे।
  • आपके जो पुराने क्रेडिट कार्ड हैं उससे बिना किसी वज़ह के न बंद करे।
  • यदि क्रेडिट कार्ड न मिले तो Secured Credit Card ले लेना चाहिए।

सिविल स्कोर चेक करने के लिए भारत में 4 bureaus हैं CIBIL, Experian, Equifax, CRIF इसके अलावा बैंक और Fintech Apps से आसानी से फ्री क्रेडिट स्कोर चेक किया जा सकता है आप लोग जान गए होंगे की CIBIL Score कितना जरूरी हैं और ऑनलाइन फ्री में सिविल स्कोर कैसे चेक किया जाता है, इसकी पूरी डिटेल इस आर्टिकल के माध्यम से बताया हैं अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी होतो अपने Social Media में शेयर करें और कोई सवाल होतो कमेन्ट में पूछे।

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.