Bank Se Statement Kaise Nikale 2026? घर बैठे 5 मिनट में बैंक स्टेटमेंट निकाले, जानें आसान प्रोसेस

Published On: May 27, 2025
Follow Us
Bina Internet Ke UPI Payment Kaise Kare: बिना इंटरनेट के पैसे ट्रांसफर करें

Bank Se Statement Kaise Nikale 2026: यदि आपको बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ जाती हैं और आप बैंक स्टेटमेंट निकलवाना चाहते हैं, तो आपको बैंक जानें की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आप बहुत ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से बैंक स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। चाहें आपको स्टेटमेंट 3 महीने का निकलवाना हो या फिर 12 महीने या उससे पहले का स्टेटमेंट निकलवाना हो

आप 5 मिनट में 4 आसान Method से स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। तो इस आर्टिकल में बतायेंगे की बैंक से स्टेटमेंट कैसे निकाले इसकी जानकारी स्टेप बाई स्टेप विस्तार से देने वाले हैं।

Name Of ArticleBank Se Statement Kaise Nikale
Type Of ArticleLatest Update 2026
ProcessOnline/Offline
Charges0/-

बैंक स्टेटमेंट एक प्रकार का महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिसे अकाउंट स्टेटमेंट कहां जाता हैं इसमें आपके प्रत्येक लेन-देन और चार्जेस होते हैं। बैंक स्टेटमेंट को आपसे इन जगहों पर जरूरत पड़ सकती हैं जैसे लोन लेना हो, इंकम प्रूफ, टैक्स रिटर्न फाइल (ITR) आदि।

अगर आप बैंक स्टेटमेंट निकलवाना चाहते हैं PDF में तो आप 4 तरीको से बैंक अकाउंट स्टेटमेंट पीडीएफ में निकल सकते हैं, इनमें से दो ऑनलाइन तरीके हैं मोबाइल बैंकिंग के जरिए, और इन्टरनेट बैंकिंग के जरिए। दो ऑफलाइन तरीके है ब्रांच विजिट करके, एटीएम के जरिये इनमें से किसी एक तरीकों से बैंक स्टेटमेंट निकलवा सकते हैं, चलिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से स्टेटमेंट निकालने का स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बताते हैं।

बैंक अकाउंट स्टेटमेंट निकालना तेज और आसान तरीका अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग यानी बैंक का ऐप के जरिए Online Bank Statement Nikal सकते हैं। यदि आप अपने बैंक का मोबाइल बैंकिंग ऐप इंस्टॉल किया हुआ है तो इन स्टेप्स को फोलो करके स्टेटमेंट निकाल सकते हों।

  • सबसे पहले आप अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप खोले जैसे कि Yono sbi, HDFC Mobile Banking, iMobile ICICI, PNB One, Bob World आदि।
  • उदाहरण के लिए हम आपको iMobile ICICI Mobile Banking से बैंक स्टेटमेंट निकालना बता रहे हैं वैसे तो सभी बैंकों में निकालना सेम ही प्रोसेस हैं।
  • यदि आपका ICICI BANK में अकाउंट हैं और आप iMobile मोबाइल बैंकिंग ऐप यूज कर रहे हैं तो बैंक स्टेटमेंट निकालने के लिए ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद mPIN या Password डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपको होमपेज पर Statement का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस ऑप्शन पर Click करना है।
Screenshot a iMobile ICICI Bank Se Statement Kaise Nikale

  • इसके बाद आपके समाने लास्ट स्टेटमेंट दिखाई देंगे, PDF में स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए Detailed Statement में क्लिक करना हैं।
Online Bank Statement Kaise Nikale

  • इसके बाद आप Date रेंज सिलेक्ट करें, कब का स्टेटमेंट निकलना चाहते हैं जैसे Last Month, Last 3 Month, Last 6 Month या फिर Custom date सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • फिर आपको Proceed के बटन पर Click करें।
  • इसके बाद आपसे पूछेगा की View PDF में देखना चाहते हैं या फिर अपने Email id मंगाना चाहते हैं जिस तरीके से स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं वो ऑप्शन सिलेक्ट कर देगा हैं।
  • उसके बाद आपका Statement डाउनलोड हो जाएगा, तो आप इन आसान स्टेप्स को फोलो करके मोबाइल बैंकिंग की मदद से स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।

अगर आप Online Bank Statement निकालना चाहते हैं तो आप इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए आप इन्टरनेट बैंकिंग की मदद से बैंक स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।

  • ऑनलाइन बैंक अकाउंट स्टेटमेंट निकालने के लिए सबसे पहले अपने Bank की Net Banking ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  • उदाहरण के लिए हम ICICI Bank में Net Banking के जरिए स्टेटमेंट निकालना बतायेंगे हैं।
  • सबसे पहले ICICI Bank Net Banking पेज पर जाए, इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट जा सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपना User ID और Password डाल कर लॉगिन कर लेना हैं।
ICICI Bank Net Banking Statement

  • लॉगिन करने के बाद होम पेज पर View Statement पर करना है।
  • इसके बाद स्टेटमेंट कब से कब तक निकालना हैं Date Range सिलेक्ट कर View Detailed Statement पर Click करें।
  • अब आपके समाने स्टेटमेंट आ आयेगा, PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे Ok के बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर लेना हैं।

अगर आप इन्टरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से बैंक स्टेटमेंट नहीं निकालना चाहते हैं तो आप ATM Machine में जाकर स्टेटमेंट निकाल सकते हैं, हालांकि एटीएम मशीन से Mini Statement निकलता हैं यदि आप ATM Machine से स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं तो नीचे दिए स्टेप्स को फोलो करके Statement डाउनलोड कर सकते हैं।

  • अपने बैंक के किसी ATM Machine पर जाए।
  • फिर अपना एटीएम कार्ड ATM Machine में Insert करें।
  • इसके बाद भाषा चुनें, फिर आपको Mini Statement का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर click करना है।
  • अब आपको अपना पिन डालना है, उसके बाद मिनी स्टेटमेंट निकल जायेगा।

यदि आप बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकलवाना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से बैंक में जाकर निकलवा सकते हैं। इसके लिए आप अपने ब्रांच में जाए वहां पर बैंक कर्मचारी से स्टेटमेंट निकलवाने के लिए अनुरोध करें, उसके बाद बैंक कर्मचारी आपको स्टेटमेंट निकाल दे देंगे आपको साथ में पासबुक और कोई आईडी ले जाना है कर्मचारी आपसे मांग सकते हैं।

तो इस तरह आप इन तरीकों को अपनाए कर Bank Statement Nikal सकते हैं हमने आपको स्टेटमेंट निकालना 4 आसान तरीके बताये हैं इनमे से आपको जो भी ठीक लगे वो तरीका अपना सकते हैं। बैंक स्टेटमेंट आपको कई जगहों पर जरूरत पड़ सकती हैं, इसलिए आपको जानना चाहिए कि कैसे बैंक स्टेटमेंट निकाला जाता है। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी हो तो Social Media मे शेयर करें करें यदि कोई सवाल है तो या आधिक जानकारी पाने के लिए अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूछ सकते हैं।

क्या बैंक स्टेटमेंट निकलवाना फ्री होता है।

जी हां बैंक स्टेटमेंट निकलवाना फ्री होता है आप जितनी बार चाहें स्टेटमेंट निकलवा सकते हैं।

पीडीएफ में बैंक स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें?

पीडीएफ में स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए आप इन्टरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप की मदद से बैंक स्टेटमेंट निकाल सकते हैं वहां पर पीडीएफ में डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाता है। पीडीएफ स्टेटमेंट में पासवर्ड लगा होता है जो आपके नाम के 4 अक्षर और DD/MM रहता है।

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.