Resume Kaise Banaye Mobile Se (2026): खुद से 5 मिनट में प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाएं

Published On: February 4, 2026
Follow Us
Resume kaise banaye mobile se (2026) : खुद से 5 मिनट में प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाएं

Resume Kaise Banaye Mobile Se : दोस्तों जब हम कहीं नौकरी, इंटर्नशिप या इंटरव्यू देने जाते हैं तो वहां पर सबसे पहले हमसे Resume (रिज्यूमे) ही मांगते हैं Resume न होने की वज़ह से परेशान होते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि अब आप खुद अपने मोबाइल से Professional Resume बना सकते हैं।

यदि आप मोबाइल फोन से रिज्यूमे बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि Resume Kaise Banaye Mobile Se और साथ ही रिज्यूमे बनाने के लिए कौन से Best Apps हैं, इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप देंगे।

रिज्यूमे (Resume) एक तरह का डॉक्युमेंट हैं इसमे आपकी सभी संक्षेप में जानकारियां लिखी होती हैं जैसे कि व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशन, स्किल, अनुभव आदि लिखी होती हैं। जब हम किसी प्राइवेट कंपनी में Job के लिए आवेदन करते है तो वहां पर हमसे सबसे पहले Resume ही मांगते हैं, Resume देने के बाद ही पता चलता है कि आपको Job मिलेगी या नहीं एक अच्छा Resume ही आपको 80% जॉब दिलाने की संभावना बढ़ा देता है।

तो आप जान गए होंगे की एक Resume कितना जरूरी होता हैं, यदि आप Job के लिए अप्लाई कर रहे हैं या कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं और आपके मन में ये सवाल है कि एक अच्छा Resume कैसे बनाएं? तो हम आपको अच्छा-सा रिज्यूमे बनाने का प्रक्रिया बताएंगे। जिसमें आपको एक बार मे ही जॉब मिल सके आइए जानते हैं।

वैसे तो जब आप जॉब के लिए आवेदन करते हैं तो Resume या CV देते हैं लेकिन कुछ लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं ऐसा नहीं है Resume और CV एक नहीं नहीं है इन दोनों काफी अन्तर होता है, आइए जानते हैं।

  • Resume – Resume 1 या 2 पेज का होता है इसमे आपकी शॉर्ट मे जानकारियां होती हैं, रिज्यूमे को स्टूडेंट्स और फ्रेशर्स ही ज्यादातर बनाते हैं और समान्य जॉब के Resume बनाना चाहिए।
  • CV – 4 या 5 पेज का होता है इसमे आपकी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई जाती हैं इसको आप शैक्षणिक क्षेत्र में उपयोग किया जाता हैं।

अगर आप ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से Resume बनाना चाहते हैं तो आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी ताकी आप उन चीजों को अपने पास रख ले।

  • Mobile Number
  • Email Id
  • Full Name
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Full Address (अपना पूरा पता पिन कोड सहित)
  • Education (शैक्षिक जानकारी)
  • Experience (यदि आपको कोई Experience हो)
  • Objective
  • आदि।
  • आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं
  • कंप्यूटर या लैपटॉप होने की जरूरत नहीं
  • Free Resume App/Web उपलब्ध हैं
  • फ्री प्रोफेशनल Templete मिल जाते हैं
  • 5 मिनट में बन जाता है
  • PDF Format में आसानी से डाउनलोड हो जाता है
  • बस आपको प्रिंटआउट निकलवाना होता है (यदि चाहे तो आप ऐसे ही WhatsApp पर भेज सकते हैं)

एक अच्छा-सा Resume बनाने के लिए बहुत सारे फ्री ऐप्स और वेबसाइट हैं लेकिन इनमें से कुछ best Apps हैं।

Mobile se resume banane ka step by step process infographic canva app se resume kaise banaye

Canva से Resume बनाना बहुत ही आसान है इसमें आपको प्रोफेशनल डिजाइन वाले रेडीमेड टेम्पलेट मिल जाते है जिसमें अपनी सभी जानकारियां भरकर PDF में डाउनलोड कर सकते हों।

इस ऐप से Resume आप बहुत जल्दी बना सकते हैं, बस आपको Resume Templete सेलेक्ट कर अपनी सभी डिटेल्स भरना है फिर आपको डाउनलोड कर लेना हैं, इसमे ऐप में बहुत सारे रिज्यूमे टेम्पलेट फ्री मिल जाते हैं।

MS Word ऐप से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रेडीमेड टेम्पलेट डिजाइन मिल जाते हैंजिससे आसानी से Resume/CV बन जाता हैं।

यदि आपको किसी भी तरह का ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं तो आप बिना ऐप इंस्टॉल किए सीधे Website से Resume बना सकते हैं, इस वेबसाइट से आप जल्दी से रिज्यूमे बना सकते हैं। इसमे आपको स्टेप बाई स्टेप जानकारियां भरना है फिर आपका Resume ready हो जाएगा जिसे आप पीडीएफ में कर सकते हैं।

मोबाइल से Resume बनाने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फोलो करें।

  • सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Canva App डाउनलोड & इंस्टॉल कर लेना हैं।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद ओपन करे।
  • फिर आप Google खाते से लॉगिन कर ले।
  • इसके बाद ऐप में लॉगिन होने के बाद आपके समाने डैशबोर्ड आ जाएगा।
  • इसके बाद आप नीचे Templetes पर क्लिक करें।
  • अब आपको Search पर क्लिक कर Resume टाइप करना है।
Canva app me resume template select karne ka screenshot

  • इसके बाद आपके समाने बहुत सारे रेडीमेड टेम्पलेट आ जाएंगे, फिर आप अपनी पसंदीदा डिजाइन पर Click करे।
  • इसके बाद टेम्पलेट में बस आपको एडिट करना होगा।
  • एडिट करके अपनी जानकारी भरे, जैसे – पूरा नाम, पता, Email Id, पढ़ाई, स्किल, फोटो और कोई अनुभव हो उसे भी भरें।
  • इसके बाद सभी डिटेल्स भरने के बाद ऊपर Download पर क्लिक कर PDF, JPG या अन्य फॉर्मेट में डाउनलोड कर ले।
Canva app me resume template edit karne ke baad resume download karne ka process screenshot

  • इसके बाद आपका Resume ready हो जाएगा, अब आप प्रिंटआउट निकलवा कर या ऐसे ही WhatsApp या email पर भेज सकते हैं।

अगर आप जल्दी और प्रोफेशनल Resume बनाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से बना सकते हैं resumeground वेबसाइट से Resume बनाना एक अच्छा और आसान विकल्प हैं। नीचे आपको Resume बनाने के लिए डायरेक्ट Link मिल जायेगा।

  • सबसे पहले आप Google पर Resumeground सर्च करें।
  • फिर पहली वेबसाइट पर क्लिक करें, अब आप होमपेज पर आ जाएंगे।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Create Now का बटन मिलेगा, उसमे आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद Resume बनाने के लिए फॉर्म जैसा आ जाएगा, आपको अपनी जानकारी भरना है।
  • Heading में आप Resume या CV (Curriculum Vitae) Select करें।
  • इसके बाद अपनी डिटेल्स भरे जैसे – Full Name, House No., Landmark, Area/Locality, State/City, Pincode, Mobile No., Email Id भरें।
  • इसके बाद चाहे तो आप अपनी फोटो upload कर सकते हैं।
  • Career Objective में आप या खुद लिखे या Select Objective पर क्लिक कर अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेक्ट कर ले।
  • Qualification में आप अपनी पढ़ाई की जानकारी भरें।
  • इसके बाद Other Qualification और work Experience है तो उसे भरे नहीं तो X पर क्लिक कर Delete कर दे।
  • इसके बाद आप अपनी Personal Details भरें जैसे Gender, Father’s Name, Date of Birth, Language known, Nationality और Marital Status दर्ज करें।
  • फिर आप Create Resume के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद PDF मे डाउनलोड हो जाएगा।

तो इस तरह से आप कुछ ही स्टेप्स को फोलो करके आप आसानी से Resume / CV बना सकते है। अगर आपको इसमे और कोई Section Add करना है तो उसमे जाकर Add New Section पर Click कर जोड़ सकते हैं। अब आप इसे जॉब या इंटरव्यू के लिए दे सकते हैं।

Resume Create Now

एक अच्छा रिज्यूमे बनाने के लिए आपको ये चीजें लिखाना चाहिए, जिससे आपको बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

  • Personal Details – जरूर भरें जैसे कि पूरा नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, पूरा पता
  • Education Details – अपनी पढ़ाई की जानकारी भरें जैसे 10th, 12th, B.A. आदि।
  • Skill – अपने जो स्किल सीखा हो उसकी जानकारी ऐड करें जैसे Computer, Electrician, Advance Excel आदि।
  • Experience – यदि आप किसी कंपनी में काम किया हो या कोई Experience हो।
  • Career Objective – इसमे आपको 2-3 लाइन का कोई अच्छा सा अपना goal लिखे (अगर नहीं लिख पते तो उसी Resume Create में Objective मिल जाएगा)
  • Language – आपको किस किस भाषा का ज्ञान है उसे जरूर ऐड करे जैसे – Hindi, English
  • Hobbies – अगर कोई hobbies हो तो उसे भी ऐड करे जैसे – क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, बॉलीबाल आदि।

जो लोग पहली बार जॉब के लिए अप्लाई कर है या कोई काम करने का Experience नहीं हैं तो उन लोग ये Format कॉपी कर सकते हैं।

Name : Monu Kumar

Mobile No. : XXXXXX1234

Full Address : Unnao, Utter Pradesh Pincode

Email Id : [email protected]

Education :

  • 10th UP Board 2020 88%
  • 12th UP Board 2022 80%

Other Qualification (Skills) :

  • Electrician
  • Basic Knowledge of Computer
  • Ms Word
  • Excel Advance

Work Experience :

  • Fresher

Personal Information :

  • Father’s :
  • Date of Birth :
  • Language Known :
  • Gender :
  • Nationality :
  • Marital Status :

आपको सिंपल और क्लीन फॉर्मेट में ही रखना चाहिए, यह Freshers लोगों के लिए बेस्ट Format हैं।

मोबाइल से फ्री रिज्यूमे कैसे बनाएं?

Canva या Resumeground वेबसाइट से फ्री में रिज्यूमे बना सकते है।

क्या रिज्यूमे में अपनी फोटो लगाना जरूरी है?

जी नहीं, अगर लगाना चाहते हैं तो फोटो लगा सकते है क्योंकि और भी बेहतर हो जायेगा।

तो इस तरह आप 5 मिनट में Mobile Se Resume बना सकते हैं, आप ऊपर बताए गए किसी भी Method से अपना रिज्यूमे आसानी से बना सकते है। अगर आपको किसी भी तरह का कोई सवाल होतो आप नीचे कॉमेंट में जरूर पूछे, और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने और सीखने के लिए आप इस ब्लॉग पर रोजाना आते रहें इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! 🙏

Monu Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम "MONU KUMAR" है और मैं उत्तर प्रदेश से हू। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं, जो Technology, Sarkari Yojana, Finance Jankari, और Online Earn Money से जुड़ी उपयोगी, सटीक और भरोसेमंद जानकारी Share करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सही मार्गदर्शन मिल सके। अगर आपको मेरी पोस्ट्स मददगार लगती हैं, तो इस ब्लॉग को फोलो करना न भूलें।धन्यवाद! 🙏

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.